Ranveer Singh: ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ जैसी दो सुपरहिट बॉलीवुड फिल्में दे चुके रणवीर सिंह एक नए बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उनकी इस अपकमिंग फिल्म का नाम ‘प्रलय’ है। इस मूवी की शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक्टर अलग ही अवतार में दिख रहा है। वहीं, उनके साथ बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन भी हैं। रणवीर सिंह इसमें लीड रोल निभा रहे हैं और इस फिल्म के जरिए बतौर निर्माता भी अपना नया सफर शुरू कर रहे हैं। ये फिल्म एक्टर के फिल्मी करियर और बिजनेस के लिए बहुत जरुरी है।
Ranveer Singh की फिल्म ‘प्रलय’ में दिखेंगी डायरेक्टर प्रियदर्शन की खूबसूरत बेटी कल्याणी प्रियदर्शन
प्रलय फिल्म की शूटिंग की वायरल क्लिप में हर तरफ तबाही ही तबाही दिख रही है। इस दौरान उनके साथ एक छोटा बच्चा और मूवी डायरेक्टर प्रियदर्शन की खूबसूरत बेटी कल्याणी प्रियदर्शन भी दिख रही हैं।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
खबरों की मानें तो मलयालम फिल्म ‘लोका चैप्टर 1 चंद्रा’ से डेब्यू कर चुकी क्लयाणी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। उनका किरदार मूवी में बेहद खास होने वाला है। अभी तक मेकर्स ने प्रलय में कल्याणी के रोल की जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसमें वो एक्शन और सर्वाइवल भूमिका में होंगी। ये एक जॉम्बी थ्रिलर मूवी है। जिसमें तबाही के बाद परिस्थितियों से लड़ती हुई कल्याणी दिखेंगी। प्रलय में वो रोमांटिक भूमिका में ना होकर एक मजबूत किरदार में होंगी।
‘प्रलय’ फिल्म की स्टोरी, स्टारकास्ट और बजट
आपको बता दें,रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘प्रलय’ एक बड़े बजट की पोस्ट-एपोकैलिप्टिक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसकी शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है।ये मूवी जॉम्बी प्रकोप और तबाही के ईर्द-गिर्द घूमेगी। लीड रोल में रणवीर सिंह के साथ कल्याणी प्रियदर्शन होंगी। इसका बजट 300 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता के द्वारा किया जा रहा है। प्रयल फिल्म को ‘बिरला स्टूडियोज’, हंसल मेहता की ‘ट्रू स्टोरी फिल्म्स’ और खुद रणवीर सिंह की होम प्रोडक्शन कंपनी ‘मां कसम फिल्म्स’ के द्वारा बनाया जा रहा है। ये मूवी साल 2027 में रिलीज हो सकती है।







