Awarapan 2 Box Office Collection Day 24: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के 24वें दिन भी थिएटर और दर्शकों में जगह बनाई हुई है। बीते दिन भी ऑडियंस ने आवारापन 2 पर भर-भरकर प्यार लुटाया है। इस बॉलीवुड कल्ट लव स्टोरी पर यश की ‘टॉक्सिक’ और पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भी असर नहीं पड़ा है।
Awarapan 2 Box Office Collection Day 24 कितना हुआ?
‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 24वें दिन भारत में 19 लाख के लगभग का कलेक्शन किया है। भारत में इमरान हाशमी की ये लव स्टोरी 179.10 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 33.55 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही इसका टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 212.65 करोड़ कर लिया है। आवारपन 2 का बजट 40 करोड़ के आस-पास है। ये अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट की तरफ आगे बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के हिट होने के बड़े कारण
‘आवारापन 2’ साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ऑपननिंग देने वाली मूवी बन चुकी है। इसके साथ ही इमरान हाशमी के करियर की पहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भी फिल्म है। इस मूवी को हिट होने का प्रमुख कारण साल 2007 में आयी आवारापन की अधूरी लवस्टोरी है। जिसमें इमरान हाशमी का शिवम पंडित का रोल काफी पसंद किया गया। इसके गानों ने लोगों के बीच काफी अच्छी जगह बना ली है। जिसके कारण ऑडियंस खुद को देखने से नहीं रोक पा रही है। वहीं , मजबूत इमोशनल ड्रामा और एक्शन का मेल लोगों का काफी पसंद आया है।







