---Advertisement---

क्या हाजी अली बचा पाएंगे Akshay Kumar का करियर? फिल्म रिलीज से पहले दरगाह में दान पर लोग बोले- ’खेल खेल के लिए घटिया…’

Akshay Kumar: क्या अक्षय कुमार लगातार फ्लॉप फिल्मों से घबरा कर चादर चढ़ाने पहुंचे हाजी अली के दरगाह, किया कुछ ऐसा जिसकी वजह से आए चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 8, 2024 3:22 अपराह्न

Akshay Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर की लिस्ट में शुमार अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। न सिर्फ अपनी फिल्म बल्कि दरियादिली को लेकर भी वह अक्सर सुर्खियां बटोर लेते हैं। इस सब के बीच बीते दिन वह गरीबों को खाना खिलाने की वजह से लाइमलाइट में आए थे लेकिन ‘खेल-खेल में‘ एक्टर ने इस सबके बीच कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से एक बार फिर वह ट्रेंड में हैं। जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों ‘सरफिरा’ एक्टर है चर्चा में।

इतने करोड़ का दान इस काम के लिए

दरअसल अपनी फिल्म ‘खेल-खेल में’ रिलीज से पहले वह हाजी अली दरगाह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस दरगाह पर न सिर्फ उन्होंने चादर चढ़ाई है बल्कि 1 करोड़ 21 लाख रुपए की राशि दान स्वरूप भेंट की है। उन्होंने दरगाह के रिनोवेशन के लिए अपनी इस जिम्मेदारी को निभाई है।

दरगाह प्रबंधन ट्रस्ट ने कहा शुक्रिया

इस बारे में दरगाह प्रबंधन ट्रस्ट में खुद जानकारी दी है और बताया है कि अक्षय कुमार नेक दिल हैं। उनके दिवंगत माता-पिता के लिए दुआ जिन्होंने नेक दिल बेटे को जन्म दिया। ट्रस्ट की तरफ से अक्षय कुमार को शुक्रिया कहा गया है।

नेकदिली पर लोग उड़ा रहे खिल्ली

वहीं यह खबर जब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई तो लोग जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा खेल में के लिए घटिया पीआर बाजी तो दूसरे ने कहा फिल्म रिलीज से पहले इस समाज सेवा करना होता है तो दूसरे ने कहा यह सब करके भी तुम करियर नहीं बचा पाओगे। एक यूजर का कहना है करियर बचाने के लिए इसे हाजी अली की याद आ गई लेकिन हाजी अली भी करियर नहीं बचा पाएंगे।

Akshay Kumar की भिड़ंत

गौरतलब है कि फरदीन खान, वाणी कपूर, एम्मी विर्क, तापसी पन्नू के साथ अक्षय कुमार की फिल्म खेल-खेल में 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। जहां सिनेमाघर में उनकी टक्कर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ और जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया की फिल्म वेदा से होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026