Akshay Kumar: भूत बंगला से एक बार फिर प्रियदर्शन हॉरर कॉमेडी में दबदबा दिखाने के लिए आ रहे हैं और इस बार उन्हें साथ मिला है टीवी की क्वीन एकता कपूर का। अक्षय कुमार की भूत बंगला को लेकर लोगों में अलग बेकरारी है और इसे 2026 की टॉप पॉपुलर फिल्म बताया जा रहा है। इस सब के बीच लेटेस्ट खबर की माने तो धुरंधर 2 की राह पर चलकर भूत बंगला के लिए भी अक्षय कुमार और मेकर्स ने बड़ा खेला किया है। 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर आखिर मेकर्स ने ऐसा क्या किया जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
धुरंधर की राह पर Akshay Kumar कर पाएंगे कारनामा
View this post on Instagram
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के लिए 19 मार्च 2026 को रिलीज से पहले 18 मार्च के पेड प्रीव्यू रखा गया था तो वहीं इस सबके बीच भूत बंगला मेकर्स ने भी यही ट्रिक अपनाया है। 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए 16 अप्रैल को रात 9 बजे से पेड प्री रिव्यू रखा गया है जिसमें प्रियदर्शन और अक्षय कुमार एक बार फिर साथ आ रहे हैं जो एकता कपूर और अक्षय के साथ-साथ शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। एकता कपूर की तरफ से इंडस्ट्री के फायदे वाला यह कदम साबित हो सकता है।
क्यों भूत बंगला मेकर्स ने रखा पेड प्रीव्यू
भूत बंगला को लेकर मेकर्स की यह सोची समझी नीति के तहत बदलाव किया गया है। वहीं कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार ने इस बात को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया है क्योंकि वह चाहते हैं कि उनकी फिल्म को दर्शकों से वह ध्यान और तवज्जो मिले जिसके वह हकदार हैं लेकिन भूत बंगला क्या कमाल दिखाती है यह आने वाले समय में देखना दिलचस्प होने वाला है। राजपाल यादव वामिका गब्बी जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं।
जाहिर तौर पर धुरंधर 2 से टक्कर से बचने के लिए अक्षय कुमार की भूत बंगला को कई दफा टाल दिया गया और आखिरकार यह 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।






