---Advertisement---

Khesari Lal Yadav Viral Video:भोजपुरी सिंगर के गाते ही भीड़ ने फेंके जूते- चप्पल, देखें कैसे लाइव शो जंग में बदला?

Khesari Lal Yadav Viral Video: भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के मुजफ्फरपुर में हुए शो में जमकर हंगामा हुआ है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जनता जमकर जूते-चप्पल बरसा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 2, 2026 4:05 अपराह्न

Khesari Lal Yadav Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Khesari Lal Yadav Viral Video:  भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के शो में भयंकर बवाल हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार के मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल यादव परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे। जैसे ही वो स्टेज पर गए वैसे ही लोगों ने चप्पल और जूते फेंकना शुरु कर दिया। देखते ही देखते स्टेज जंग के मैदान में बदल गया। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए आयोजकों को लाठी-चार्ज करना पड़ा है। मुजफ्फरपुर इलाके में लगे मेले में हद से ज्यादा भीड़ होने के कारण ये हादसा 1 अप्रैल 2026 को हुआ है।

Khesari Lal Yadav Viral Video:  खेसारी के शो में जमकर चले जूते

भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव मुजफ्फरपुर के मेले में हुए हंगामे के वायरल वीडियो को
NDTV India ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘ मुजफ्फपुर, ब‍िहार: भोजपुरी स्‍टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में बवाल-तोड़फोड़, पुल‍िस ने क‍िया लाठी चार्ज; 3 पुल‍िसकर्मी घायल।’

ये हादसा उस दौरान हुआ था, जब खेसारी लाल यादव पूर्व मंत्री राम सूरत राय के पशु मेले में गए थे। अचानक से ट्रेंडिग स्टार को देखने के लिए लाखों में जनसैलाब उतर पड़ा। फिर जैसे ही खेसारी परफॉर्म करने के लिए स्टेज पर आए वैसे ही भीड़ ने अचानक से जूते और चप्पल फेंक कर हमला शुरु कर दिया। स्थिति बिगड़ने के बाद सिंगर को बहुत ही मुश्किल से बाहर निकाला गया है। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को जमकर लाठी चार्ज करना पड़ा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे भीड़ एक-दूसरे पर जूते और चप्पल बरसा रही है। इसके साथ ही वो डंडे भी फेंक कर मार रहे हैं। इस घटना के हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, भीड़ का ये रौद्र  रुप किसी बड़े हादसे में बदल सकता था।  लेकिन गनीमत रही किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है।

भोजपुरी सिंगर के अपकमिंग प्रोजेक्ट

आपको बता दें, खेसारी लाल यादव आए दिन अपने नए भोजपुरी सॉन्ग से यूट्यूब पर ट्रेंड करते रहते हैं। यही कारण है कि, फैंस को उनकी अपकमिग फिल्में ‘गर्मी गरम बिया’, ‘ऐ पिया’, ‘बुलबुल और राजा हमरा से’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल सिंगर एक बहुत बड़े हादसे से उभरे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

H1N1

अगस्त 23, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026