---Advertisement---

स्टेज पर ये क्या करने लगे Akshay Kumar और Nora Fatehi, डांस वीडियो को देख ट्रोलर्स ने जमकर लगाई लताड़

Akshay Kumar Nora Fatehi: सोशल मीडिया पर अक्षय संग नोरा डांस परफॉरमेंस से आग लगा रही हैं। वीडियो में दोनों की केमेस्ट्री वाकई देखने लायक है लेकिन ट्रोलर्स लगातार चुटकी ले रहे हैं। सेलेब्स इस वीडियो में 'पुष्पा' सॉन्ग 'ऊ अंतावा' पर ठुमके लगा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 5, 2023 1:34 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar Nora Fatehi: हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ रिलीज हुई थी। यह फिल्म दर्शकों को खास इम्प्रेस नहीं कर सकी लेकिन सोशल मीडिया पर अक्षय का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अक्षय नोरा फतेही के साथ स्टेज परफॉरमेंस दे रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो यूएस में एंटरटेनमेंट टूर का है जिसमें अक्षय कुमार के साथ कई सितारे पहुंचे थे। इस इवेंट से कई वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है। इस बीच एक वीडियो में अक्षय नोरा के साथ स्टेज पर आग लगा रहे हैं लेकिन ट्रोलर्स को य ह पसंद नहीं आया और उन्होंने सेलेब्स की लताड़ लगा दी। आइए देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

स्टेज पर तहलका मचा रहे हैं नोरा संग अक्षय

 

View this post on Instagram

 

A post shared by { Nora Noticed 🥺💖 } (@norafatehi_dilruba)

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय और नोरा स्टेज पर फिल्म ‘पुष्पा’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘ऊ अंतावा’ पर तहलका मचा रहे हैं। वीडियो में सेलेब्स खूब ठुमके लगा रहे हैं और साथ में बोल्डनेस से कहर भी बरपा रहे हैं। दोनों की जोड़ी स्टेज पर डांस कर रही है और कई पोज ऐसे भी दिए हैं जो काफी बोल्ड है। कहने में दो राय नहीं है कि दोनों आग लगा रहे हैं और उनकी केमेस्ट्री वाकई देखने लायक है। अक्षय और नोरा स्टेज पर बैठकर भी बोल्ड पोज दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि यह डांस सामंथा और अल्लू अर्जुन से बेहतर है तो ट्रोलर्स इस वीडियो को देख भड़क उठे हैं।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

वीडियो को देख भड़के ट्रोलर्स

इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “आप दोनों क्या कर रहे हैं।” एक और यूजर ने कहा, ‘यह किसी कॉमेडी वीडियो से कम नहीं है।” एक ने कहा, “बिलकुल अच्छा डांस नहीं है।” एक ट्रोलर्स ने चुटकी ली, “इसे मजाक कहते हैं आपमें कोई खासियत नहीं है।” वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की इमरान हाशमी के साथ हाल ही में ‘सेल्फी’ फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस से मिली-जुली प्रतिक्रया मिल रही है। वहीं, नोरा कई म्यूजिक वीडियो और शो में बतौर जज नजर आ रही हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026