---Advertisement---

Khel Khel Mein रिलीज से पहले इस तरह समाज सेवा करते नजर आए Akshay Kumar, वीडियो देख क्यों भड़क गए यूजर्स

Akshay Kumar: अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह गरीबों को खाना खिलाते हुए नजर आए लेकिन लोग इस वीडियो को देखने के बाद भड़क उठे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2024 12:07 अपराह्न

Akshay Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार बहुत जल्द ‘खेल खेल में‘ फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह 15 अगस्त को रिलीज हो रही है लेकिन इस सबके बीच अक्षय कुमार समाज सेवा करते हुए नजर आए। लोग इसे देखने के बाद भड़क गए हैं।आखिर क्यों समाज सेवा करने के बावजूद हो रहे हैं यह एक्टर हो रहे ट्रोल। क्या है यह पूरा माजरा जिसकी वजह से सुर्खियों में आए खिलाड़ी कुमार और क्यों लोग उठा रहे हैं सवाल। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर मजे ले रहे हैं। आइए जानते हैं क्यों सिंपलीसिटी में विश्वास रखने वाले इस एक्टर को किया जा रहा है ट्रोल।

ये क्या कर रहे Akshay Kumar

वायरल हो रहे वीडियो की बात करें तो इसमें खिलाड़ी कुमार मुंबई में जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान ब्लू टी शर्ट और ब्लैक कैप के साथ मास्क पहन कर खुद अक्षय कुमार समाज सेवा करते हुए नजर आए। गरीबों और जरूरतमंदों के लिए खाना बांट रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां उनकी टीम लोगों को खाना दे रही है और अक्षय कुमार खुद भी बांटते हुए नजर आए।

फिल्म से पहले चर्चा में वीडियो

@Akkistaan एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ इस बात की जानकारी दी गई कि अक्षय कुमार सर मुंबई में आज जरूरतमंद लोगों को खाना खिला रहे हैं। इस वीडियो को 24000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो दूसरे लोग मजे भी लेते नजर आ रहे हैं।

यूजर्स ले रहे मजे

एक यूजर ने अपनी भड़ास निकालते हुए लिखा चीप मार्केटिंग टेक्निक हर मूवी रिलीज से पहले लगातार फ्लॉप देने के बाद लेकिन यह पैतरा काम नहीं करेगा। ओवर एक्सपोजर की वजह से वह अपना स्टार वैल्यू खो चुका है। तो दूसरे ने कहा हर बार फिल्म रिलीज से पहले इन्हें गरीबों की याद आ जाती है तो दूसरे ने कहा फुल ऑन पीआरबाजी। एक ने कहा यार कैसा सा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026