---Advertisement---

Akshaye Khanna Fa9la पर डांस को अपने दम पर किया वायरल, जानिए कैसे धुरंधर के रहमान डकैत का बना माहौल जिसपर थिरकी साइना नेहवाल

Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना के धुरंधर सॉन्ग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं जहां वह वायरल डांस करते हुए दिखे। F9la पर डांस वायरल हो रहा है और इस पर साइना नेहवाल ने भी ठुमके लगाए लेकिन क्या आपको पता है कि यह स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 9, 2025 11:41 पूर्वाह्न | Updated: दिसम्बर 9, 2025 6:38 अपराह्न

Akshaye Khanna
Follow Us
---Advertisement---

Akshaye Khanna: आदित्य धर के निर्देशन में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज हुई है और इसमें अक्षय खन्ना की एक्टिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। 4 दिन के अंदर ही उसने 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है लेकिन सबसे ज्यादा बात जिसकी हो रही है वह है अक्षय खन्ना के डांस की जो फ्लिपराची के गाने ‘Fa9la’ में उन्होंने एंट्री के दौरान किया। साइना नेहवाल ने इस पर डांस किया लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस वायरल डांस के पीछे किसी और का नहीं बल्कि खुद अक्षय का हाथ है। बिना तैयारी उन्होंने इस गाने पर डांस किया था। इस बात का खुलासा धुरंधर एक्टर और ऑन स्क्रीन भाई दानिश पंडोर ने किया।

खुद Akshaye Khanna डांस करने के लिए हो गए तैयार

धुरंधर के वायरस डांस को लेकर दानिश पंडोर ने बताया है कि अक्षय खन्ना ने खुद इसे किस तरह से इम्प्रोवाइज किया क्योंकि यह स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। शाश्वत सचदेव ने रहमान डकैत की एंट्री पर टोन की तरह इसे इस्तेमाल किया। दानिश ने कहा, “हमने इसे लेह लद्दाख में शूट किया था, और विजय गांगुली पूरे गाने को कोरियोग्राफ कर रहे थे। हम सबने ट्रैक सुना और यह देखकर हैरान रह गए कि यह कितना कमाल का था। जब आदित्य सर अक्षय सर को शॉट समझा रहे थे।” पूरी कोरियोग्राफी हो रही थी और उसी बीच अक्षय सर ने पूछा, ‘क्या मैं डांस कर सकता हूं’। ऐसे में धुरंधर के डायरेक्टर ने मना नहीं किया और कहा आप वह कर सकते हैं जो आप करना चाहते हैं।

सिर्फ एक टेक के बाद अक्षय खन्ना ने धुरंधर के सेट का बदल दिया माहौल

धुरंधर एक्टर ने आगे कहा कि सिर्फ एक टेक होता है उसके लिए कोई कोरियोग्राफी नहीं है। सब हैरान थे, जैसे क्या कर दिया इसने। शॉट के बाद लोग इतनी तालियां बजाने लगे, फ्रेम बहुत अच्छे लग रहे थे। उन्होंने यह सब खुद किया और सब को नाचते हुए देखकर हम हैरान रह गए थे। Fa9la सॉन्ग के साथ एंट्री सीन है जहां रहमान डकैत को ISIS के साथ डील के लिए अपने बलूची लोगों से मिलते हुए दिखाया गया है। 1 साल पुराना यह गाना एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है और लोग इसे खूब देख रहे हैं।

साइना नेहवाल ने भी लगाए ठुमके

कहने में दो राय नहीं है कि धुरंधर से अक्षय खन्ना ने न सिर्फ इस गाने को वायरल किया बल्कि अपने डांस को भी और लोग इसे किस हद तक पसंद कर रहे हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। इस पर सोशल मीडिया फैंस का क्रेज देखा जा रहा है और इस लिस्ट में साइना नेहवाल भी शुमार है जिन्होंने इस वायरल डांस को करती हुई नजर आई जिसने सनसनी मचा दी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026