---Advertisement---

Akshaye Khanna: शॉकिंग! ब्रेकफास्ट को मिस करने वाले 50 वर्षीय रहमान डकैत कैसे रहते हैं फिट, बर्थडे पर जानें धुरंधर स्टार की दिन भर की डाइट

Akshaye Khanna: धुरंधर के रहमान डकैत 28 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनकी डाइट सीक्रेट आपको हैरान कर सकता है जहां वह कभी भी ब्रेकफास्ट का सेवन नहीं करते हैं। क्या है उनकी डाइट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 28, 2026 5:00 पूर्वाह्न

Akshaye Khanna
Follow Us
---Advertisement---

Akshaye Khanna: 5 दिसंबर 2025 को आदित्य धर की धुरंधर रिलीज हुई और इसमें रणवीर सिंह से ज्यादा जिस एक्टर ने सुर्खियां बटोरी वह कोई और नहीं बल्कि रहमान डकैत हैं। 50 वर्षीय अक्षय खन्ना 28 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि बढ़ती उम्र के बावजूद वह किस तरह से खुद को फिट रखते हैं। इस बारे में बात करते हैं उन्होंने अपनी डाइट पर कुछ ऐसा कहा जो निश्चित तौर पर मेडिकल टर्म में आपको शॉक्ड कर सकता है। अक्षय खन्ना के मुताबिक वह किसी भी दिन ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं इसके साथ ही सिर्फ दो बार खाना खाते हैं।

लंच और डिनर के बीच Akshaye Khanna किस चीज का करते हैं सेवन

इंटरव्यू में अक्षय खन्ना ने बताया कि वह कभी भी ब्रेकफास्ट नहीं खाते हैं। सीधा लंच और डिनर ही करते हैं। धुरंधर एक्टर का मानना है कि वह लंच और डिनर के बीच में कुछ नहीं खाते हैं। सैंडविच बिस्किट भी नहीं खाते हैं और शाम को एक कप चाय का सेवन करते हैं।

धुरंधर एक्टर रात में क्या खाना करते पसंद

धुरंधर के रहमान डकैत ने कहा कि लंच में वह दाल चावल खाते हैं। इसके साथ सब्जी, चिकन या फिश का सेवन करते हैं इसके साथ ही अक्षय खन्ना ने बताया कि रात में रोटी का सेवन करते हैं और इसके साथ ही सब्जी और चिकन डिश खाते हैं।

अक्षय खन्ना कितने घंटे की लेते हैं नींद

निश्चित तौर पर अगर अक्षय खन्ना की बात करें तो उन्होंने कहा कि सिर्फ दो बार खाना खाते हैं जो हल्का और पौष्टिक होता है। उसके साथ में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए 10 घंटे की नींद लेते हैं। उन्होंने कहा कि जिम से ज्यादा उन्हें स्विमिंग, साइकिल चलाना और रॉक क्लाइंबिंग पसंद है। अक्षय हफ्ते में तीन बार वर्कआउट करते हैं।

अक्षय खन्ना की तरह ब्रेकफास्ट स्किप करने से क्या हो सकते नुकसान

मेडिकल टर्म में अगर अक्षय खन्ना की डाइट की बात करें तो नाश्ता छोड़ने और 10 घंटे के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग देखा जा सकता है जो डाइजेशन में फायदेमंद है और वेट लॉस के लिए भी जरूरी है। हालांकि सुबह का नाश्ता स्किप करना मेडिकल शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है। शरीर में ब्लड शुगर लेवल नींद की वजह से कम होता है और यह मेटाबॉलिज्म स्लो करने के साथ-साथ थकान, चक्कर और चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति पैदा करता है। हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे के जोखिम को बढ़ा सकता है।

अक्षय खन्ना को आदित्य धर के धुरंधर में रहमान डकैत के किरदार में काफी पसंद किया गया। लोगों का मानना है कि एक बार फिर से उन्होंने धमाकेदार वापसी कर ली क्योंकि रहमान के तौर पर उनका एक अलग क्रेज देखा जा रहा है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Cholesterol

मार्च 27, 2026

Weight Loss

मार्च 27, 2026

Viral Video

मार्च 27, 2026

Viral Video

मार्च 27, 2026

Viral Video

मार्च 27, 2026

Malaika Arora

मार्च 27, 2026