---Advertisement---

Khesari Lal , Pawan Singh, Nirahua के नहीं बल्कि इस Bhojpuri Chhath Song से Akshara Singh ने YouTube पर उड़ाया था गर्दा, इतने व्यूज से दिया था मात

Akshra Singh: Khesari Lal Yadav , Pawan Singh, Nirahua के नहीं बल्कि अक्षरा सिंह के Bhojpuri Chhath Song पर हैं सबसे ज्यादा यूट्यूब व्यूज। गाना सुनकर ही लोग हो जाते हैं भावुक।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 4, 2024 4:25 अपराह्न

Akshra Singh
Follow Us
---Advertisement---

Akshra Singh: 5 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक छठ पूजा (Chhath Puja 2024) मनाई जाएगी। बिहार के सबसे बड़े पर्व में इस त्योहार की गिनती होती है। यही वजह है कि, छठ आते ही बिहार की तरफ लोग आने लगते हैं। इस महापर्व को मां अपनी संतान के लिए रखती है। इस त्योहार पर भोजपुरी के बड़े सितारे Khesari Lal Yadav , Pawan Singh और Nirahua ने कई सुपरहिट Bhojpuri Chhath Song बनाएं हैं। इन गानों पर खूब व्यूज भी आए हैं। लेकिन क्या आपको पता है? इन तीनों सितारों के छठ गीत से ज्यादा भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह के छठ गाने पर सबसे ज्यादा व्यूज आए हैं। अक्षरा का रोवेले बंझिनियाँ छठ गीत काफी भावुक कर देने वाला है। यही वजह है कि, 5 साल होने के बाद भी इस गाने को आज भी उतना ही पसंद किया जा रहा है। आज हम आपको भोजपुरी के इन चारों फेमस सितारों के सबसे हिट भोजपुरी गानों को दिखाने जा रहे हैं।

Akshara Singh के Bhojpuri Chhath Geet पर आए 167 मिलियन व्यूज

आज से 5 साल पहले अक्षरा सिंह का (Bhojpuri Chhath Geet) गीत आया था। इस गाने के बोल रोवेले बंझिनियाँ था। इसमें निसंतान मां के दुख को दिखाने की कोशिश की गई थी। वीडियो को (Akshara Singh) के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 167 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। 3 लाख 89 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। इसके साथ ही 6 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को मनोज मतलबी ने लिखा था और आवाज अक्षरा सिंह ने दी थी।

Pawan Singh के छठ गीत पर कितने आए व्यूज?

पावर स्टार पवन सिंह का 5 साल पहले “माई घरे रोवत होइहे” (Chhath Song) आया था। इस गाने पर 74 मिलियन व्यूज आए थे। इस गाने में फौजियों और उनकी छठ पूजा को दिखाया गया था। गाने को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ ही 29 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये एक एलबम का गाना था। इसे पवन सिंह ने गाया था। विनय बिहारी ने इसे लिखा था।

Khesari Lal Yadav के इस Chhath Song को फैंस खूब करते हैं पसंद

छठ पूजा में ट्रेंडिंग स्टार (Khesari Lal Yadav) के गाने भी खूब बजते हैं। खेसारी का सबसे हिट (Bhojpuri Chhath Song) साल 2020 में आया था। इस गाने के बोल “छठ घाटे चली” है। इस पर अब तक 134 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 10 लाख लोगों ने इसे लाइक किया। वहीं, 56 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को खेसारी ने गाया और अखिलेश कश्यप ने इसे लिखा था।

Nirahua Aamrapali के इस छठ गीत को लोगों ने खूब किया पसंद

(Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ और (Aamrapali Dubey) का छठ गीत भी खूब सुना जाता है। इस गाने के बोल” “पहिले पहिले बानी कईले छठी मईया” है। इस गाने को भी फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। गाने में छठ पूजा के महत्व के बारे में दिखाया गया है। इस गाने को 5 साल पहले Worldwide Records Bhojpuri पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो को 2 लाख 56 हजार लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ ही 6 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। इस गाने को कल्पना ने गाया है, वहीं, प्यारे लाल यादव ने इसे लिखा है। ये गाना निरहुआ चला लंदन भोजपुरी फिल्म का है।

किस भोजपुरी सितारे के छठ गीत पर हुई सबसे ज्यादा व्यूज की बारिश?

पवन सिंह, खेसारी, निरहुआ ने वैसे तो बहुत अच्छे छठ गीत दिए हैं लेकिन, यूट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यूज Akshra Singh के छठ गीत पर हैं। अक्षरा के इस छठ गीत पर 167 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। दूसरे नंबर पर खेसारी के छठ सॉन्ग पर 134 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वहीं, पवन सिंह के छठ गीत पर 75 मिलियन तो वहीं, निरहुआ के छठ गीत पर 55 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

आपको बता दें, ये खबर वर्तमान व्यूज पर बनाई गई है। भविष्य में ये व्यूज बदल सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026