---Advertisement---

Alia Bhatt: DND लगाकर पिंक मोनोकिनी में नजर आई एक्ट्रेस, पूल में एन्जॉय करते देख ये क्या कह गए अर्जुन कपूर

Alia Bhatt: आलिया भट्ट स्विमिंग पूल में एंजॉय करती हुई नजर आई और इस दौरान वह डीएनडी यानी डोंट डिस्टर्ब मूड में नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह पिक मोनोकिनी में नजर आई लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद अर्जुन कपूर कुछ ऐसा बोल गए जो लाइमलाइट में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 14, 2023 3:47 अपराह्न

ALIA BHATT
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया और कहने में दो राय नहीं है कि इस फिल्म से वह अपना जादू दिखाने में एक बार फिर कामयाब हुई। हालांकि सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट फिलहाल सुर्खियों में है और वजह है लेटेस्ट वीडियो। इसमें वह कुछ ऐसा करती हुई नजर आई जिसे देखने के बाद अर्जुन कपूर भी कमेंट किए बिना नहीं रह सके। जी हां, दरअसल आलिया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पूल के अंदर आराम फरमाती हुई नजर आ रही है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

पूल में चिल करती नजर आई आलिया भट्ट

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आलिया भट्ट पिंक मोनोकिनी ड्रेस में नजर आ रही है। एक्ट्रेस पूल के अंदर मोनोकिनी पहन कर आराम कर रही है और फिर वह पानी में तैरती हुई नजर आती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, “मेरी छुट्टी के दिन का मेरा शेड्यूल बस इतना ही ये मेरा शेड्यूल है।” वहीं कैप्शन में लिखा DND”। ऐसे में यह साफ है कि आलिया रिलैक्स मोड
में है और वह नहीं चाहती है कि उन्हे छुट्टी के दिन कोई कुछ भी बोले। पिंक मोनोकिनी में उनका अंदाज हटके है।

अर्जुन कपूर ने किया मजेदार कमेंट

इस वीडियो को देखने के बाद न सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी इंप्रेस हो रहे हैं। वहीं अर्जुन कपूर भी कमेंट किए बिना नहीं रह सके और उन्होंने लिखा, “मेरी लाइफ में शेड्यूल और इस होटल की जरूरत है। अर्जुन कपूर के इस कमेंट को देख फैंस भी मजे लेने लगे हैं। आलिया भट्ट के इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस को हाल ही में नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है वहीं आलिया किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026