---Advertisement---

Alia Bhatt ने बाफ्टा 2026 में लगाया हिंदी का तड़का, वीडियो देख लोगों ने कहा ‘भारत का गर्व’

Alia Bhatt: आलिया भट्ट बाफ्टा 2026 अवार्ड सेरेमनी में कुछ ऐसा कमाल करते हुए दिखाई देती है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल वह अपनी बात हिंदी में रखती है जिसकी वजह से लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 23, 2026 10:42 पूर्वाह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: बॉलीवुड की गंगूबाई काठियावाड़ी और स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से लेकर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहचान बनाने वाली आलिया भट्ट ग्लोबल धमाका करना भी बखूबी जानती है। यही वजह है बाफ्टा अवार्ड 2026 में भी उन्होंने धमाका करने में कामयाबी हासिल की है। आलिया भट्ट को एक ऐसी फिल्म के अवार्ड देने के लिए स्टेज पर बुलाया गया जो अंग्रेजी में नहीं था। इस दौरान उन्होंने भारत का नाम कुछ इस कदर रोशन किया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। आलिया भट्ट की लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं क्योंकि साड़ी को इंटरनेशनल लेवल पर फैशन ट्रेंड बनाने के बाद अब अब उनके द्वारा बोली गई हिंदी भाषा चर्चा में है।

भारत के लोगों का आलिया भट्ट ने इस अंदाज में जीत लिया दिल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BAFTA (@bafta)

रविवार को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स के 79वें एडिशन में प्रेजेंटर के तौर पर आलिया भट्ट शिरकत करती हुई दिखी। इस दौरान जब वह स्टेज पर अवार्ड देने आती है उस समय वह अपनी बात हिंदी में अपनी बात कहना शुरू कर दिया। जहां आलिया ने कहा, “नमस्कार! अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है।”

आलिया भट्ट ने ग्लोबल स्टेज पर सबको किया चकित

वहीं इसके बाद अल्फा एक्ट्रेस आलिया भट्ट अंग्रेजी में कहती हैं कि “सबटाइटल्स के लिए हाथ मत बढ़ाओ। मैं सिर्फ हिंदी में कह रहा था कि अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है जो अंग्रेजी भाषा में नहीं है। क्योंकि फिल्म अनगिनत आवाज़ों में बोलती है, हम हमेशा सिनेमा की भाषा को सेलिब्रेट करते हैं। और वह हम सब फ्लूएंटली बोलते हैं। और इसके लिए ज़बरदस्त नॉमिनी हैं।”

Alia Bhatt की तारीफ में क्लीन बोल्ड हुए फैंस

बाफ्टा अवार्ड 2026 में आलिया भट्ट द्वारा हिंदी में जिस तरह से भाषण दिया गया वह लोगों के दिल को जीत रहा है। लोग एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। जहां एक यूजर ने भारत का गर्व बताया तो एक ने कहा आलिया भट्ट ही ऐसा कर सकती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की लव एंड वार को लेकर चर्चा में है जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं तो इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में अल्फा भी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026