---Advertisement---

Kareena Kapoor और Kriti Sanon के बाद Alia Bhatt के साथ इस फिल्म में फिर दिखेंगे दिलजीत दोसांझ, पंजाबी गायक के फैंस की बल्ले-बल्ले

Alia Bhatt: आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' में खास भूमिका में नजर आने वाली हैं। दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने कहीं ये बात, आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 13, 2024 3:52 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी फिल्मों से एक अलग साफ छोड़ चुकी हैं। यह सच है कि एक्ट्रेस मोस्ट डिमांडिंग हसीनाओं की लिस्ट में शुमार है और लोग उन्हें किस कदर पसंद करते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। अगर बात आलिया भट्ट की हो रही है तो उनकी फिल्म जिगरा (Jigra) को कैसे भूल सकते हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया जिसमें लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया लेकिन इस सबके बीच आलिया भट्ट की फिल्म फैंस के लिए और भी खास होने वाली है क्योंकि इसमें पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) भी तड़का लगाने वाले हैं जिसकी झलक खुद आलिया ने शेयर की है। आइए जानते हैं।

Alia Bhatt ने बढ़ाई लोगों की एक्साईटमेंट

आलिया भट्ट ने दिलजीत दोसांझ के साथ बीटीएस फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस को दी है। फोटो में आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ कुर्सी पर बैठे हुए हैं और इस दौरान उनका बैक नजर आ रहा है। सामने जिगरा लिखा हुआ है। दिलजीत दोसांझ की कुर्सी पर लिखा हैं, “सिंग अबाउट कुड़ी तो दूसरी तरफ आलिया की कुर्सी पर लिखा है, “द सेड कुड़ी।” वहीं आलिया भट्ट ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “चेयर्स ने सब कह दिया दिलजीत दोसांझ।”

पहले भी साथ दिख चुके हैं दिलजीत दोसांझ और Alia Bhatt

आलिया भट्ट ‘उड़ता पंजाब’ में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आ चुकी है जिसमें दिलजीत ने ‘एक कुड़ी’ गाना गया था। अब ऐसे में आलिया भट्ट की फिल्म में वह क्या धमाका दिखाई देते हैं और उनकी क्या भूमिका होती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

Alia Bhatt की फिल्म से पहले भी Kareena Kapoor का धमाल

बता दें कि यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जो भाई-बहन की कहानी है। वहीं दूसरी तरफ दिलजीत दोसांझ के फैंस इस खुशखबरी को सुनने के बाद एक्साइटेड हो गए हैं। उन्होंने अपनी बेकरारी कमेंट के जरिए जाहिर की है। इससे पहले दिलजीत को करीना कपूर और तृप्ति डिमरी, तब्बू के साथ फिल्म ‘क्रू’ में भी देखा गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026