---Advertisement---

Alia Bhatt का Poacher स्क्रीनिंग में दिखा देसी फैशन का जलवा, ब्लैक वेलवेट साड़ी को स्टाइल कर नजर आई ‘बला’

Alia Bhatt: आलिया भट्ट फिलहाल अपनी आगामी सीरीज ‘पोचर‘ को लेकर काफी चर्चा में है। जहां बीते दिन लंदन में इस सीरीज की स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें लोगों की निगाहें एक्ट्रेस अटक गई है। निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए उनका यह लुक किसी ड्रीम से कम नहीं है। यही वजह है कि ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 18, 2024 11:50 पूर्वाह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: आलिया भट्ट फिलहाल अपनी आगामी सीरीज ‘पोचर‘ को लेकर काफी चर्चा में है। जहां बीते दिन लंदन में इस सीरीज की स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें लोगों की निगाहें एक्ट्रेस अटक गई है। निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए उनका यह लुक किसी ड्रीम से कम नहीं है। यही वजह है कि विदेश में भी देसी फैशन का जलवा दिखाने में आलिया कामयाब रही। सोशल मीडिया पर उनका यह लेटेस्ट लुक काफी चर्चा में है और लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। दरअसल लंदन में आलिया भट्ट वेलवेट साड़ी को स्टाइल करती हुई दिखी जो वाकई काफी ग्लैमरस नजर आ रही है।आइए देखते हैं आखिर क्या खास है आलिया के लुक में।

Alia Bhatt का ग्लैमरस लुक है खास

जहां तक इस स्क्रीनिंग में Alia Bhatt के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक वेलवेट साड़ी को स्टाइल किया। इस साड़ी में गोल्डन बॉर्डर है जो इसे खास बनाने के लिए काफी है। इस साड़ी को आलिया ने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया जो वाकई उन्हें कातिलाना दिखा रही है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को पर्ल चोकर स्टाइल नेकलेस और मैचिंग इयररिंग से कंप्लीट कर रही है। जहां तक हेयर स्टाइल की बात करें तो आलिया बन में काफी खूबसूरत दिखी। मिनिमल सटल मेकअप में हमेशा की तरह एक्ट्रेस नेचुरल ब्यूटी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही।

Alia Bhatt बहन और मां सोनी संग दे रही पोज

लंदन की स्क्रीनिंग में आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ नजर आ रही हैं जिसकी तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। सोनी राजदान की बात करें तो उन्होंने ब्लैक ड्रेस को स्टाइल करती हुई दिखीं। वहीं शाहीन पिंक और रेड एथनिक ड्रेस को स्टाइल कर रही है। मां और बहन के साथ आलिया एक से बढ़कर एक पोज देती हुई देखी जिसकी झलक फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। आलिया के लुक को देख लोग दीवाने हो गए हैं और उनकी लगातार तारीफ कर रहे हैं।

Alia Bhatt की अपकमिंग प्रोजेक्ट

गौरतलब है कि एमी अवॉर्ड विजेता फिल्म निर्माता रिची मेहता ने इस सीरीज को लिखा है और डायरेक्ट कर रही हैं। ‘पोचर’ 23 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट हाल ही में रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी। वहीं उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘जिगरा’ है जिसकी शूटिंग फिलहाल जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026