---Advertisement---

मुंबई पुलिस को टैग करते हुए आखिर क्यों मीडिया पर भड़की Alia Bhatt, कहा- ‘आज आपने लाइन क्रॉस कर दी’

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर एक मशहूर नाम है। एक्ट्रेस फिलहाल काम के साथ-साथ मदरहुड को भी खूब एन्जॉय कर रही हैं। आलिया की एक जबरदस्त फैन फॉलोविंग है और लोग उन्हें देखना काफी पसंद भी करते हैं। यही वजह है कि फैंस उनके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं और ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 22, 2023 10:48 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर एक मशहूर नाम है। एक्ट्रेस फिलहाल काम के साथ-साथ मदरहुड को भी खूब एन्जॉय कर रही हैं। आलिया की एक जबरदस्त फैन फॉलोविंग है और लोग उन्हें देखना काफी पसंद भी करते हैं। यही वजह है कि फैंस उनके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं और इसमें लोगों की मदद करती है मीडिय। हालांकि, कभी-कभी कुछ अलग खोजने के चक्कर में मीडिया भी सेलेब्स के निशाने पर आ जाती है और एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब मीडिया में आलिया की एक अनसीन तस्वीर सामने आई। इस फोटो के वायरल होते ही एक्ट्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली है।

यह है पूरा मामला

दरअसल एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर शेयर की है जो एक मीडिया पोर्टल ने चोरी-छिपे क्लिक कर लगाई थी। एक्ट्रेस ने इस फोटो को स्टोरी पर शेयर कर मीडिया को लताड़ लगाई है। उन्होंने लिखा, “‘क्या आप मेरे साथ मजाक कर रहे हो? मैं नॉर्मली अपने घर के लिविंग एरिया में एक सुंदर दोपहर को एजॉय कर रही थी। इस दौरान मुझे एहसास हुआ कि कोई मुझे देख रहा है। जैसे ही मैंने ऊपर देखा मेरे घर के पड़ोस की बिल्डिंग पर दो आदमी मेरी तरफ कैमरा लिए खड़े हैं। क्या ये दुनिया में हो सकता है और क्या इसकी अनुमति है। क्या यह किसी की निजता का कत्ल करना नहीं है? आपके और हमारे बीच में एक लाइन थी जो आज आप क्रॉस नहीं कर सकते हैं। और यह कहते हुए मैं सेफ हूं कि आज आपने सभी लाइन क्रॉस कर दी थी। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के साथ मुंबई पुलिस को भी टैग किया है।

ये भी पढ़ें: स्वरा और फहद की शादी पर Sadhvi Prachi का बड़ा बयान, कहा- ‘जल्द होगा तलाक या श्रद्धा की तरह मिलेंगे 35 टुकड़े’

सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं आलिया

गौरतलब है कि कभी-कभी सेलेब्स की चाहत में फैंस कुछ ऐसा कर देते हैं जो सेलेब्स की निजी जिंदगी को चोट पहुंचाती है और आलिया के साथ भी यही हुआ। इस फोटो में एक्ट्रेस नॉर्मल कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। खैर, आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपना बयान रखती हैं। एक्ट्रेस इससे पहले भी मीडिया को प्राइवेसी चोट पहुंचाने पर लताड़ लगा चुकी हैं।

टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं आलिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट निजी जिंदगी के अलावा प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस से नवाजा गया है। कहने में दो राय नहीं है कि टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में आलिया शामिल है।

ये भी पढ़ें: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026