---Advertisement---

Alia Bhatt ने वैलेंटाइन डे से पहले व्हाइट कलर को बनाया ट्रेंडी फैशन, ड्रेस से लेकर एक्सेसरीज तक को लोग कर रहे हैं सर्च

Alia Bhatt: वैलेंटाइन डे से पहले आलिया भट्ट का व्हाइट लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद यूजर्स तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। क्या आपको पता है कि आखिर किस ब्रांड को स्टाइल कर चर्चा में आई एक्ट्रेस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 11, 2026 1:32 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: जब बात फैशन की आती है तो निश्चित तौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम टॉप पर है जो फैंस को दीवाना बनाना बखूबी जानती है। वहीं वैलेंटाइन डे से पहले एक बार फिर आलिया भट्ट फैशन दिवा बनकर फैंस का दिल जीतने के लिए आ गई है। यह निश्चित तौर पर वेलेंटाइन वीक में व्हाइट को ट्रेडिंग कलर बनाने के लिए काफी है। जब एक्ट्रेस का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग ड्रेस से हिल्स तक ब्रांड सर्च करने लगे हैं। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे से पहले आलिया भट्ट के वायरल लुक में क्या है खास।

आलिया भट्ट की ड्रेस से लेकर एक्सेसरीज की क्या है खासियत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ami Patel (@stylebyami)

वैलेंटाइन डे से पहले आलिया भट्ट का यह व्हाइट फैशन काफी चर्चा में है जहां वह व्हाइट पर्ल स्लीवलेस कुर्ते को फारसी सलवार के साथ स्टाइल करती हुई नजर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके ड्रेस तोरानी ने स्टाइल किया है तो इसके अलावा उनके पॉम पॉम इयररिंग्स की भी काफी चर्चा हो रही है। आपको यह जानकार हैरानी होगी लेकिन आलिया भट्ट के हिल्स को लेकर कहा जा रहा है कि 8990 रुपए की है। यह सिर्फ अफवाहों का सिलसिला है।

आलिया भट्ट के व्हाइट लुक की हो रही वाहवाही

इस व्हाइट लुक की बात तो आलिया भट्ट ने न्यूड लिपस्टिक के साथ लो पोनीटेल हेयरस्टाइल और लाइट मस्कारा से अपने लुक में खास टच देती हुई दिखी। सिर्फ इयररिंग्स से उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट किया जिसकी सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही हो रही है। फैंस उनके इस स्टाइल को देखकर तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों को देख उनकी मां सोनी राजदान भी प्यार लुटाती नजर आई।

Alia Bhatt की आने वाली फिल्म कौन सी

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की पाइपलाइन में जहां शरवरी वाघ के साथ अल्फा है तो वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ वह लव एंड वार में नजर आने वाली है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026