---Advertisement---

टॉक्सिक Dysfunctional फैमिली! TGIKS में रणबीर कपूर की Alia Bhatt ने की तारीफ, मगर इस शादी पर ये क्या बोल गए रेडिट यूजर

Alia Bhatt: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर रेडिट यूज़र ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। वहीं दूसरी तरफ आलिया रणबीर और राहा की बॉन्डिंग को लेकर बात करती नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2024 2:52 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: हाल ही में  कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ (The Great Indian Kapil Show) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जिगरा (Jigra) फिल्म के स्टार्स और डायरेक्टर के साथ साथ प्रोड्यूसर के साथ शिरकत करती नजर आई। जी हां, वेदांग रैना, करण जौहर, वसन बाला स्टेज पर फूल धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़े। लेकिन इस सबके बीच आलिया लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रही। इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और राहा कपूर की बॉन्डिंग को लेकर कई मजेदार खुलासे करती नजर आई लेकिन इस सब के बीच रेडिट यूजर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी शादी को लेकर कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है।

Alia Bhatt ने पति और बेटी के रिश्ते पर कहीं ये बात

दरअसल कपिल शर्मा के शो में आलिया भट्ट ने बताया कि किस तरह अपनी बेटी राहा कपूर के लिए रणबीर कपूर पूरी तरह से बदल गए हैं।उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर ने अपनी बेटी के लिए मलयालम में लोरी सीखी है। एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि रणबीर कपूर डायपर बदलने में उनकी मदद करते हैं। वहीं एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि दोनों एक साथ कई मजेदार गेम खेलते हैं और उन्हें साथ में देखना काफी अच्छा लगता है।

Alia Bhatt की फैमिली बैकग्राउंड

जहां एक तरफ आलिया भट्ट ने बेटी और अपने पति रणबीर कपूर के साथ रिश्ते को लेकर तारीफ करती नजर आई तो दूसरी तरफ रेडिट यूज़र का एक पोस्ट भी चर्चा में है जिसमें उन्होंने लिखा है कि “मैं अभी-अभी आलिया भट्ट की पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में पढ़ा और उनके खराब पारिवारिक बैकग्राउंड के बारे में पता चला है। उनके पिता बहुत लंबे समय तक उन लोगों के साथ मौजूद नहीं थे। उनकी मां ने एक सनकी व्यक्ति से शादी करने का फैसला किया। उनकी बहन छोटी उम्र में ही डिप्रेशन से पीड़ित है शायद इसलिए क्योंकि उसे एहसास हुआ कि वह किस तरह टॉक्सिक एनवायरमेंट में पली बढ़ी है।”

Alia Bhatt ने की टॉक्सिक फैमिली में शादी

रेडिट यूज़र ने आगे लिखा, “उसकी सास नीतू कपूर अपमानजनक शादी की शिकार थे और उनके ससुर के साथ गाली-गलौज होती थी। आलिया निश्चित रूप से टैलेंटेड है लेकिन मुझे लगता है कि उनकी परवरिश के कारण उन्हें प्रियंका की चोपड़ा की तरह भावनात्मक बुद्धिमत्ता या आत्मविश्वास की कमी है। अगर उनके आसपास बेहतर साथी होते तो वह और बेहतर कर सकती थी। उन्होंने एक और टॉक्सिक फैमिली में शादी की जो टॉक्सिक और परेशान करने वाली शादियों के लिए पॉपुलर है।”

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor के फैंस की नहीं है कमी

हालांकि रेडिट यूजर की यह अपनी राय है जिस पर कोई भी टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। लेकिन यह सच है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एक साथ देखने के बाद फैंस खुशी से उछल पड़ते हैं और उन्हें चाहने वालों की कमी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026