---Advertisement---

Alia Bhatt के लिए नायाब तोहफा लेने लंदन गए थे Ranbir Kapoor, देख खुशी से उछल पड़ी थी एक्ट्रेस

Alia Bhatt Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को लेकर आलिया भट्ट ने एक बड़ा खुलासा किया और उन्होंने कहा कि डेटिंग के दौरान उन्हें इंप्रेस करने के लिए रणबीर कपूर लंदन से बुल्गारिया के लेकर पहुंचे थे। दरअसल इस केक को आलिया काफी पसंद करती है इसलिए जन्मदिन पर खास तोहफा देने के लिए रणबीर लंदन तक चले गए थे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 23, 2023 5:30 अपराह्न

Alia Bhatt ranbir kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के ड्रीमी और डिमांडिंग कपल की बात करें तो इस लिस्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम टॉप पर शुमार है। दोनों शादी से पहले अपनी अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। वहीं शादी के बाद अब कपल एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तमाम खबरें वायरल होती रहती है। इस सबके बीच हाल ही में आलिया भट्ट ने एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि जिस समय वह रणबीर कपूर को डेट कर रही थी उस दौरान उनके जन्मदिन पर रणबीर ने उन्हें काफी यादगार तोहफे दिए हैं लेकिन उसमें से एक तोहफा ऐसा है जो वह कभी नहीं भूल सकती हैं। आखिर क्या है यह तोहफा आइए जानते हैं।

लंदन से बुल्गारिया केक लेकर आए थे रणबीर

हाल ही में आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि जब अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग चल रही थी उस समय वह रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी। वहीं बर्थडे के दौरान आलिया को खुश करने के लिए वह एक्ट्रेस का फेवरेट केक लंदन से बुल्गारिया लेकर पहुंचे थे। मिली जानकारी के मुताबिक आलिया भट्ट इस केक को काफी पसंद करती हैं और वह इसके फ्लेवर को खूब इंजॉय करती हैं।

इस केक की दीवानी है आलिया भट्ट

वहीं एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह इस केक की इतनी बड़ी दीवानी है कि वह काफी खुश हुई थी और इसमें से किसी को एक टुकड़ा भी नहीं दी थी यहां तक कि रणबीर भी इसे नहीं चख पाए थे। आलिया भट्ट ने कहा, “मुझे जो सबसे अच्छा गिफ्ट मिला है वह मेरे हस्बैंड से मिला है उसे समय वह मेरे बॉयफ्रेंड से। हम बुल्गारिया में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। लंदन में लेटो नाम के एक कैफे से उन्होंने मेरे लिए खास मिल्क केक लेकर आए और मैं उस केक को खूब पसंद करती हूं।

कुछ इस तरह हुई थी आलिया-रणबीर की मुलाकात

रिपोर्ट्स की माने तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र‘ के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग खत्म होते होते दोनों एक दूसरे के प्यार में इतने खो गए कि उन्होंने एक दूसरे को जीवनसाथी बना लिया। फिलहाल सितारे अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत कर चुके हैं और वह शादीशुदा जिंदगी के अलावा पैरेंट हूड भी एंजॉय कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026