---Advertisement---

Alia Bhatt ने ब्रह्मास्त्र की फ़र्स्ट एनीवर्सरी पर शेयर किया मज़ेदार बीटीएस वीडियो, Ranbir Kapoor के साथ दिखाया रोमांटिक अंदाज़

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor स्टारर ब्रह्मास्त्र जल्द ही अपने दूसरे पार्ट के साथ बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आएगी। इसी बीच आज फ़िल्म को 1 साल पूरे होने के मौक़े पर, आलिया ने सोशल मीडिया पर फ़िल्म का एक मज़ेदार बीटीएस वीडियो शेयर किया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 10, 2023 12:02 पूर्वाह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: आलिया भट्ट स्टारर फ़िल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फैंस को भी यह फ़िल्म बहुत पसंद आई थी। इसी फ़िल्म की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को एक दूसरे से प्यार भी हुआ था। वहीं अब फ़िल्म को रिलीज़ हुए 1 साल पूरा हो चुका है। ऐसे में आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फ़िल्म का एक मज़ेदार बीटीएस वीडियो शेयर किया है। 

Alia Bhatt ने शेयर किया मज़ेदार बीटीएस वीडियो 

शनिवार को अपनी फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की फ़र्स्ट एनीवर्सरी पर Alia Bhatt ने फ़िल्म का मज़ेदार वीडियो शेयर करके फैंस को सरप्राइज़ दिया है। अभिनेत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा “हमारे दिल का टुकड़ा! विश्वास नहीं हो रहा कि पूरा 1 साल बीत चुका है। हमेशा प्यार और रौशनी।” इस बीटीएस वीडियो में आलिया ने फ़िल्म की शूटिंग के दौरान के अपने कई यादगार पलों की एक झलक फैंस को दिखाई है। इनमें उनका फ़िल्म के लिए दिया फ़र्स्ट लुक टेस्ट और वाराणसी में शूटिंग के दौरान बिताए कई ख़ूबसूरत लम्हें शामिल हैं। 

इसके अलावा Alia Bhatt ने अपनी इस वीडियो में अपने पति और बॉलीवुड अभिनेता Ranbir Kapoor के साथ बिताए रोमांटिक पलों की भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें सबसे पहले क़बीले और आलिया द्वारा फ़िल्म के लिए दिये फ़र्स्ट लुक टेस्ट की एक बेहद प्यारी तस्वीर देखने को मिलती है। वहीं दोनों की कई और रोमांटिक तस्वीरें भी इस वीडियो में शामिल हैं। इसके साथ ही फ़िल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ आलिया के कई मस्ती भरे पल इस बीटीएस वीडियो में नज़र आ रहे हैं। 

वीडियो को फ़ैन्स ने दिया प्यार

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor के ख़ूबसूरत और प्यार भरे लम्हों से भरा यह बीटीएस वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो के नीचे एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा “आलिया और रणबीर से ज़्यादा क्यूट अयान और आलिया क्यों लग रहे हैं?” दूसरे यूज़र ने लिखा “वह हिस्सा जहां रणबीर ने कैमरे की दिशा बदली वह बहुत प्यारा था।” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 के लिए इंतज़ार नहीं कर सकता।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026