---Advertisement---

राहा को साइंटिस्ट बनाना चाहती है Alia Bhatt, एक्ट्रेस की ख्वाहिश जानकर लोग हैं हैरान

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आ रही हैं। जहां एक तरफ फिल्म को लेकर बज बरकरार है वहीं एक्ट्रेस इसे प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2023 2:30 अपराह्न | Updated: जुलाई 21, 2023 6:13 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आ रही हैं। जहां एक तरफ फिल्म को लेकर बज बरकरार है वहीं एक्ट्रेस इसे प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं इंटरव्यू के दौरान हाल ही में आलिया अपनी बेटी का राहा कपूर को लेकर बात करती हुई नजर आई और इस दौरान उन्होंने राहा के प्रोफेशन को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनका इंटरव्यू काफी चर्चा में है जिसमें वह अपनी बेटी के बारे में बात करती दिखी। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या कह गई आलिया।

बेटी को लेकर आलिया ने किया मजेदार खुलासा

आलिया भट्ट इस वीडियो में यह कहती हुई नजर आती है कि वह चाहती है कि उनकी बेटी साइंटिस्ट बने। जी हां एक्ट्रेस की ख्वाहिश है कि वह अपनी बेटी को साइंटिस्ट बनते हुए देखना चाहती हैं। दरअसल पैपराजी ने आलिया भट्ट से राहा कपूर के बारे में सवाल किया तो आलिया इस पर कहती है “जब भी मैं अपनी बेटी राहा कपूर को देखती हूं तो मैं कहती हूं तू तो साइंटिस्ट ही बनेगी।” जिस तरह आम लोगों की ख्वाहिश होती है कि उनके बच्चे बड़े होकर इंजीनियर और डॉक्टर बने वैसे ही ख्वाहिश आलिया भट्ट भी रखती हैं।

आखिर आलिया भट्ट ने कहां तक की है पढ़ाई

आलिया भट्ट की पढ़ाई लिखाई की बात करें तो मिली जानकारी के मुताबिक वह 12वीं पास है और इसी दौरान उन्हें सूडेंट्स ऑफ द ईयर का ऑफर आया था। वह तब से लगातार फिल्मी दुनिया में एक्टिव है। एक्ट्रेस अपने प्रोफेशनल के साथ-साथ निजी जिंदगी को भी खूब इंजॉय कर रही हैं। बता दें कि आलिया भट्ट ने राहा कपूर को 6 नवंबर 2022 को जन्म दिया था। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर भी सवाल उठाए गए थे। बता दें कि रणबीर और आलिया ने अप्रैल साल 2022 में शादी की थी और अब राहा के प्राउड पैरेंट्स हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026