---Advertisement---

Manish Malhotra के शो में ब्राइडल लुक में Alia Bhatt ने बटोर ली लाइमलाइट, नोरा से लेकर इन हसीनाओं ने भी बिखेरा जलवा

Manish Malhotra: मशहूर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मुंबई में एक फैशन इवेंट को होस्ट किया। इस दौरान मनीष मल्होत्रा के जबरदस्त ब्राइडल कलेक्शन देखने को मिले और इस इवेंट में अंबानी फैमिली से लेकर दीपिका पादुकोण, नोरा फतेही, जाह्नवी कपूर तक शिरकत करती हुई नजर आई। इस फैशन शो में जिसने पूरी लाइमलाइट ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2023 12:51 अपराह्न

alia bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Manish Malhotra: मशहूर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मुंबई में एक फैशन इवेंट को होस्ट किया। इस दौरान मनीष मल्होत्रा के जबरदस्त ब्राइडल कलेक्शन देखने को मिले और इस इवेंट में अंबानी फैमिली से लेकर दीपिका पादुकोण, नोरा फतेही, जाह्नवी कपूर तक शिरकत करती हुई नजर आई। इस फैशन शो में जिसने पूरी लाइमलाइट बटोर ली है वह है ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ की आलिया भट्ट। जी हां जहां सभी हसीनाओं ने अपने लुक से फैंस को इंप्रेस किया लेकिन आलिया भट्ट के ब्राइडल लुक पर लोगों की निगाहें अटक गई। फिलहाल सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की दुल्हनिया ट्रेंड कर रही हैं और लोग उनके लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर इस शो में किन हसीनाओं ने दिखाया अपना जलवा।

आलिया और रणबीर की जोड़ी ने मचाई तबाही

इस इवेंट में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के ऑनस्क्रीन कपल आलिया भट्ट और रणबीर सिंह शो स्टॉपर के तौर पर नजर आए। इस दौरान आलिया अपने ब्राइडल लुक से लोगों को इंप्रेस करती हुई नजर आई। जहां आलिया ब्राउन एंब्रॉयडरी हैवी लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही थी वहीं रणबीर उन्हें ट्विन करते हुए नजर आए। दोनों रैंप वॉक पर आग लगाते हुए दिखे।

को-आर्ड ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आई जाह्नवी

इस इवेंट में जाह्नवी कपूर हैवी एंब्रॉयडरी क्रॉप ब्लैक टॉप और थाई हाई स्लिट स्कर्ट में नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके लुक ने फैंस का दिल जीत लिया। मैचिंग हाई हील्स में जाह्नवी अपनी अदाएं दिखाने में कामयाब हुई।

काजोल ने साड़ी पहनकर लगाई आग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजोल सिल्वर और पिंक शिमरी साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं इस दौरान वह अपनी बहन तनीषा मुखर्जी के साथ पोज दे रही हैं।

नोरा को देख धड़क रहा फैंस का दिल

इस इवेंट में नोरा फतेही ब्लू शिमरी थाई स्लिट साड़ी में नजर आई जिसे उन्होंने प्लनजिंग नेकलाइन ब्लाउज के साथ पेयर किया था। इस दौरान उनके लुक को देख लोग हैरान रह गए क्योंकि वह अपनी अदाओं से लोगों पर जादू चलाती हुई नजर आई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026