---Advertisement---

सासू मां को खास अंदाज में बर्थडे विश करती दिखीं Alia Bhatt, तस्वीर शेयर कर लिखा क्यूट कैप्शन

Alia Bhatt ने अपने सोशल मीडिया हैंडल सासू मां नीतू की तस्वीर शेयर की और उसपर क्यूट कैप्शन लिख उन्हें बर्थडे विश किया है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 8, 2024 5:06 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ और अपनी फैमिली को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। यही नहीं एक्ट्रेस अपनी सासू मां नीतू कपूर के साथ काफी ज्यादा स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं और आए दिन उनके साथ की कोई न कोई लेटेस्ट तस्वीर और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी सासू मां नीतू की तस्वीर पोस्ट कर उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। चलिए देखते हैं उन्होंने नीतू कपूर को किस तरह विश किया है।

Alia Bhatt ने खास अंदाज में किया सासू मां को बर्थडे विश

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कुछ घंटों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की और अपनी सासू मां यानी नीतू कपूर को बर्थडे विश किया। एक्ट्रेस ने इस स्टोरी में एक फोटो शेयर की जिसमें नीतू कपूर और उनकी मां सोनी राज़दान साथ बैठी हुई हैं। आलिया ने तस्वीर पर लिखा “हैप्पी बर्थडे मॉम, मेरे स्ट्रेंथ की पिलर, शांति और फैशन सभी लव यू सो मच।” एक्ट्रेस के इस पोस्ट से यह साफ हो रहा है कि उनकी सास नीतू उन्हें कदम-कदम पर सपोर्ट करती हैं।

इन सितारों ने भी भेजी नीतू कपूर को बेस्ट विशेज

बता दें, केवल आलिया भट्ट ने ही नहीं कई मशहूर सितारों ने भी नीतू कपूर को बर्थडे विश भेजी है। बता दें इन सितारों में एक्ट्रेस करीना कपूर खान, एक्टर राजीव आदित्य, जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और करिश्मा कपूर जैसे सितारों का नाम शामिल है। सभी ने उन्हें अलग-अलग अंदाज में बर्थडे विशेज भेजे हैं।

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस नीतू कपूर भी अपनी बहू आलिया भट्ट की तरह कई हिट और शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। यही नहीं एक्ट्रेस को खेल खेल में, रफ़ू चक्कर, अमर अकबर एंथनी, दुनियां मेरी जेब में और पति पत्नी और वो जैसी कई फिल्मों में देखा जा चुका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026