---Advertisement---

Cannes Film Festival 2026 में छाया Alia Bhatt का यूनिक लुक, जानें कैसे 2025 की गलती से ली सीख?

Alia Bhatt इस बार Cannes Film Festival 2026 में प्रिंसेस लुक के साथ उतरी हैं। उनकी ड्रेस ने लोगों का ध्यान खीचं लिया है। हर तरफ आलिया भट्ट की चर्चा हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 12, 2026 4:50 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: मेट गाला इवेंट का क्रेज खत्म होने के बाद कान्स फिल्म फेस्टिवल का जादू शुरु हो गया है। ये फ्रांस में 12 मई से 23 मई 2026 तक चलेगा। जिसमें देश और दुनिया की बड़ी हस्तियां अपनी फैशन सेंस से लोगों का ध्यान खींचेगी। इस इवेंट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के फर्स्ट कान्स लुक ने ये खत्म कर दिया है। रेड कार्पेट पर आलिया प्रिंसेस बनकर उतरी हैं। वो इवेंट के पहले दिन लैंडस्केप-प्रिंट बॉल गाउन दिखीं। आलिया की खूबसूरती के सामने राजकुमारी भी फेल है। आलिया के इस लुक की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। आपको बता दें, एक्ट्रेस साल 2025 में अपने कपड़ों के कारण काफी ट्रोल हो चुकी हैं। इस बार उन्होंने इस गलती को नहीं दोहराया है।

Alia Bhatt का गाउन लुक Cannes Film Festival 2026 में छाया

12 मई 2026 को आलिया एक लैंडस्केप-प्रिंट बॉल गाउन में नज़र आईं, जिसे वियरेबल आर्ट या डिजिटल पेंटिंग की तरह डिजाइन किया गया है।

देखें वीडियो

कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस साल आलिया भट्ट ‘लोरियल पेरिस’ की ग्लोबल एंबेसडर के रूप में दूसरी बार अपना जलवा दिखाने पहुंची हैं।इस दौरान उन्होंने लैंडस्केप-प्रिंट बॉल गाउन पहना जिसमें वो वियरेबल ऑयल पेंटिंग हुई थी। इसमें पेस्टल ग्रीन, सॉफ्ट लैवेंडर, स्काई ब्लू और पीले रंगों का इस्तेमाल हुआ है। ये वॉटरकलर पेंटिंग की तरह दिलाता है। गाउन की खासियत पर नजर डालें तो ये एक कोर्सेट-स्टाइल स्वीटहार्ट बॉडीस और पतली नूडल स्ट्रैप्स से बना हुआ है।  इसकी कमर फिटेड है और  नीचे फ्लेयर्ड स्कर्ट जोड़ी गई है। जिसके कारण आलिया किसी राजकुमारी की तरह लग रही हैं। उन्होंने अपने बालों का बन बनाया हुआ है। न्यूड मेकअप के साथ बहुत ही मिनिमम ज्वेलरी पहनी हुई है।

कान्स फेस्टिव 2025 में आलिया भट्ट की हुई थी भयंकर ट्रोलिंग

आपको बता दें, साल 2025 के कान्स फेस्टिव में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने दो लुक के कारण बहुत बुरी तरह से ट्रोल हुई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने स्वारोवस्की क्रिस्टल से सजी गुच्ची की ड्रेस को पहना था।गुच्ची ने इसे गाउन बताया था। जिसके कारण लोगों ने ट्रोल किया था।

Cannes Film Festival 2026
Picture Credit: Google

दरअसल , यूजर्स को ये गाउन कम और साड़ी ज्यादा लगा थी। वहीं, उन्हें शिआपरेली की क्रीम कलर की ऑफ-शोल्डर बस्टियर गाउन के लिए भी ट्रोल किया गया था। कई नेटिज़न्स ने कहा कि यह लुक 2017 में मल्लिका शेरावत की तरह है। इस दौरान वो अपने हेयर स्टाइल के कारण भी काफी ट्रोल हुई थी।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026