---Advertisement---

All We Imagine as Light का चला कान्स 2024 में जादू तो मुरीद हुए पीएम मोदी, पायल कपाड़िया की तारीफ करते आए नजर

All We Imagine as Light: इतिहास रचने वाली पायल कपाड़िया ने कान्स में चलाया जादू तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तारीफ करने में नहीं रहे पीछे, जीत के लिए कहीं ये बात।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2024 5:53 अपराह्न

All We Imagine as Light
Follow Us
---Advertisement---

All We Imagine as Light: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में पायल कपाड़िया की फिल्म ने ग्रैंड प्रिक्स अवार्ड को अपने नाम किया है जिसके बाद चारों तरफ जश्न का माहौल है। इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है। वहीं इस मौके पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां और फैंस पायल की सराहना करते हुए नहीं थक रहे हैं और निश्चित तौर पर यह देश के लिए ऐतिहासिक पल है। वहीं इस सब के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पायल कपाड़िया की जीत और ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए नजर आए और इसकी तारीफ की है। आइए जानते हैं आखिर पीएम मोदी ने क्या कहा।

पीएम मोदी ने कहीं ये बात

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत को पायल कपाड़िया पर उनके काम ऑल वी इमेजिन एज लाइट के लिए 77 वें फेस्टिवल में ग्रैंड पिक्स जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है। FTII की पूर्व छात्र उनकी उल्लेखनीय प्रतिभा वैश्विक मंच पर चमकती रहती है जो भारत में सम्मिलित रचनात्मकता की झलक देती है। यह प्रतिष्ठित सम्मान न केवल उनके और साधारण कौशल का सम्मान करता है बल्कि भारतीय फिल्म निर्माता की नई पीढ़ी को भी प्रेरित करता है।”

चर्चा में आ गई पायल कपाड़िया की फिल्म

पीएम मोदी ने खास अंदाज में पायल कपाड़िया को उनकी जीत के लिए बधाई देते हुए नजर आए। इंटरनेशनल मंच पर उन्होंने जिस तरह अपनी फिल्म से जादू बिखेरा है वह वाकई सराहनीय है और उन्होंने महफिल लूट ली है। इस फीचर फिल्म के लिए प्रीमियम नाइट में भी स्टैंडिंग ओवेशन मिला और इस कहानी का दुनिया में भारत का जादू देखने को मिल रहा है। कान्स में अवार्ड को अपने नाम करने के बाद से पायल कपाड़िया और उनकी यह फिल्म चर्चा में है।

जीत से खुश है पायल कपाड़िया

ग्रैंड पिक्स अवार्ड जीतने के बाद पायल कपाड़िया ने निश्चित तौर पर इतिहास रच दिया है और इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी फिल्म यहां देखने के लिए कान्स फेस्टिवल में सबको शुक्रिया। उन्होंने अपनी जीत का जश्न भी मनाया।।बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड पिक्स दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026