Allu Arjun: जिसका लोगों का इंतजार था वह घड़ी आ गई और रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही है। अल्लू अर्जुन भी फैन हो गए जब उन्होंने धुरंधर 2 देखा तो सोशल मीडिया पर उन्होंने इसे लेकर वीडियो जारी किया और फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। जिसने भी अभी तक टिकट की बुकिंग नहीं की है वह निश्चित तौर पर इस शो को देखने के लिए मजबूर हो जाएगा। अल्लू अर्जुन ने रणवीर सिंह और आदित्य धर को कमाल बताते हुए उनकी तारीफ की है। इसके साथ ही धुरंधर द रिवेंज को एक इंडियन कहानी और इंटरनेशनल स्वैग बताया है। आइए जानते हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा देने वाले स्टार ने क्या लिखा है।
अल्लू अर्जुन ने रणवीर सिंह और आदित्य धर के साथ किसकी की तारीफ
Just Watched #Dhurandhar2⁰Patriotism with swag 🇮🇳
A film that will make every patriot proud 🇮🇳⁰Many clap-trapping moments 👏🏽
BLAST! 💥
Congratulations to the entire team.⁰Fine performances by @ActorMadhavan garu & all actors . Technical brilliance .So proud to have a…
— Allu Arjun (@alluarjun) March 18, 2026
इंटरनेशनल लेवल पर धमाका करने वाले अल्लू अर्जुन ने कहा, “अभी धुरंधर 2 स्वैग के साथ देशभक्ति देखी एक ऐसी फ़िल्म जिस पर हर देशभक्त को गर्व होगा कई तालियां बजाने वाले पल। ब्लास्ट! पूरी टीम को बधाई। आर माधवन और सभी एक्टर्स की बढ़िया परफ़ॉर्मेंस। टेक्निकल ब्रिलियंस। हमारे देश में मेरे भाई रणवीर सिंह जैसा शानदार और वर्सेटाइल एक्टर होने पर बहुत गर्व है। RVS ऑन फायर
आदित्य धर ने कमाल कर दिया। हमारे देश में उनके जैसे शानदार फ़िल्ममेकर्स को पाकर बहुत खुशी हुई। शो रॉकर। एक इंडियन कहानी… इंटरनेशनल स्वैग! जय हिंद।”
आर माधवन ने कहा अल्लू अर्जुन को शुक्रिया
वहीं इस पोस्ट को देख आर माधवन ने लिखा, “मैं बहुत खुश हूं, बहुत खुश हूं और बहुत मोटिवेटेड हूं। मेरे प्यारे भाई, आपकी तरफ से यह बात मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैंने आपकी सभी फिल्में आपकी काबिलियत को देखकर बहुत हैरान होकर देखी हैं। और इसलिए यह जानना बहुत अच्छा लग रहा है कि यह सब कितना आपसी है। भगवान आपका भला करे.. और यह पहला ऑनलाइन रिव्यू मेरे लिए बहुत खास है, यह मेरे करियर के एक अहम मोड़ पर है।”
Allu Arjun का धुरंधर 2 के लिए पोस्ट देख फैंस की बढ़ी बेताबी
अल्लू अर्जुन की धुरंधर 2 को लेकर यह पोस्ट सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रही है और निश्चित तौर पर फैंस दीवाने हो गए। लोगों का कहना है कि अब तक जिसने नहीं भी देखा है वह देखेगा। पुष्पा स्टार के मुंह से तारीफ सुनकर निश्चित तौर पर देखने वालों की लंबी लाइन लगने वाली है। लोगों के बीच एक्साइटमेंट अलग लेवल का देखा जा रहा है। अपनी फिल्म पुष्पा 2 से इंटरनेशनल लेवल पर कमाल दिखाने वाले अल्लू अर्जुन निश्चित तौर पर भारत के टॉप स्टार की लिस्ट में शामिल है जिनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
अल्लू अर्जुन से हटके अगर बात करें तो धुरंधर द रिवेंज की तो सोशल मीडिया पर यह चर्चा में है जो आदित्य धर के निर्देशन में बनी है। यह 19 मार्च को रिलीज हो चुकी है जिसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन और अर्जुन रामपाल नजर आ रहे हैं।
