---Advertisement---

रणवीर सिंह और आदित्य धर का कमाल देख Allu Arjun का सीना हुआ चौड़ा, धुरंधर 2 का दिया रिव्यू ‘इंडियन कहानी इंटरनेशनल स्वैग’

Allu Arjun: धुरंधर 2 के नशे में चूर हुए अल्लू अर्जुन, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर तारीफ में कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। आइए देखते हैं कैसे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने में कामयाब रहे पुष्पा स्टार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 19, 2026 10:33 पूर्वाह्न

Allu Arjun
Follow Us
---Advertisement---

Allu Arjun: जिसका लोगों का इंतजार था वह घड़ी आ गई और रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही है। अल्लू अर्जुन भी फैन हो गए जब उन्होंने धुरंधर 2 देखा तो सोशल मीडिया पर उन्होंने इसे लेकर वीडियो जारी किया और फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। जिसने भी अभी तक टिकट की बुकिंग नहीं की है वह निश्चित तौर पर इस शो को देखने के लिए मजबूर हो जाएगा। अल्लू अर्जुन ने रणवीर सिंह और आदित्य धर को कमाल बताते हुए उनकी तारीफ की है। इसके साथ ही धुरंधर द रिवेंज को एक इंडियन कहानी और इंटरनेशनल स्वैग बताया है। आइए जानते हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा देने वाले स्टार ने क्या लिखा है।

अल्लू अर्जुन ने रणवीर सिंह और आदित्य धर के साथ किसकी की तारीफ

इंटरनेशनल लेवल पर धमाका करने वाले अल्लू अर्जुन ने कहा, “अभी धुरंधर 2 स्वैग के साथ देशभक्ति देखी एक ऐसी फ़िल्म जिस पर हर देशभक्त को गर्व होगा कई तालियां बजाने वाले पल। ब्लास्ट! पूरी टीम को बधाई। आर माधवन और सभी एक्टर्स की बढ़िया परफ़ॉर्मेंस। टेक्निकल ब्रिलियंस। हमारे देश में मेरे भाई रणवीर सिंह जैसा शानदार और वर्सेटाइल एक्टर होने पर बहुत गर्व है। RVS ऑन फायर
आदित्य धर ने कमाल कर दिया। हमारे देश में उनके जैसे शानदार फ़िल्ममेकर्स को पाकर बहुत खुशी हुई। शो रॉकर। एक इंडियन कहानी… इंटरनेशनल स्वैग! जय हिंद।”

आर माधवन ने कहा अल्लू अर्जुन को शुक्रिया

वहीं इस पोस्ट को देख आर माधवन ने लिखा, “मैं बहुत खुश हूं, बहुत खुश हूं और बहुत मोटिवेटेड हूं। मेरे प्यारे भाई, आपकी तरफ से यह बात मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैंने आपकी सभी फिल्में आपकी काबिलियत को देखकर बहुत हैरान होकर देखी हैं। और इसलिए यह जानना बहुत अच्छा लग रहा है कि यह सब कितना आपसी है। भगवान आपका भला करे.. और यह पहला ऑनलाइन रिव्यू मेरे लिए बहुत खास है, यह मेरे करियर के एक अहम मोड़ पर है।”

Allu Arjun का धुरंधर 2 के लिए पोस्ट देख फैंस की बढ़ी बेताबी

अल्लू अर्जुन की धुरंधर 2 को लेकर यह पोस्ट सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रही है और निश्चित तौर पर फैंस दीवाने हो गए। लोगों का कहना है कि अब तक जिसने नहीं भी देखा है वह देखेगा। पुष्पा स्टार के मुंह से तारीफ सुनकर निश्चित तौर पर देखने वालों की लंबी लाइन लगने वाली है। लोगों के बीच एक्साइटमेंट अलग लेवल का देखा जा रहा है। अपनी फिल्म पुष्पा 2 से इंटरनेशनल लेवल पर कमाल दिखाने वाले अल्लू अर्जुन निश्चित तौर पर भारत के टॉप स्टार की लिस्ट में शामिल है जिनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

अल्लू अर्जुन से हटके अगर बात करें तो धुरंधर द रिवेंज की तो सोशल मीडिया पर यह चर्चा में है जो आदित्य धर के निर्देशन में बनी है। यह 19 मार्च को रिलीज हो चुकी है जिसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन और अर्जुन रामपाल नजर आ रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026