---Advertisement---

Alpha Box Office Collection Day 7: यसराज और आलिया भट्ट भी नहीं बचा पाए ‘अल्फा’, टोटल कमाई देख मेकर्स को लग सकता है सदमा?

Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट और यशराज फिल्म्स जैसे बड़े नामों के बावजूद फिल्म 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पा रही है और फ्लॉप होने की कगार पर है। मूवी की कमाई काफी कम हो गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 10, 2026 1:03 अपराह्न

Alpha Box Office Collection Day 7
Follow Us
---Advertisement---

Alpha Box Office Collection Day 7:  आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल है। बढ़ते दिनों के साथ मूवी की कमाई गिरती जा रही है। जिसके कारण मेकर्स के लिए बजट निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है। अभी तक यसराज प्रोडक्शन हाउस की इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार की  मूवी ‘वेलकम टू द जंगल’ ही चुनौती बनी हुई थी। लेकिन अब इसके सामने अजय देवगन की मूवी ‘धामल 4’ भी  है। ऐसे में शोज कम हुए हैं। जिसका असर कलेक्शन पर साफ दिख रहा है।

Alpha Box Office Collection Day 7 कितना हुआ?

‘अल्फा’ को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है। इस मूवी ने बीते दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 7018 शोज से हुई है। वहीं, भारत में ये मूवी 47.45 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 79.09 करोड़ रुपए हो चुका है। आलिया भट्ट की इस मूवी का बजट  150 करोड़ के आस-पास है। अगर ये फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो मेकर्स के लिए  बजट निकलना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk  ने जारी किए हैं।

‘अल्फा’ के गिरते कलेक्शन का कारण

अल्फा फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे कमजोर मूवी बताई जा रही है। इसका कारण कुछ लोग फिल्म की कहानी और आलिया भट्ट की एक्टिंग को मान रहे हैं। मेकर्स को लग रहा था कि, ये यसराज जैसे बड़े बैनर की मूवी है कुछ अच्छा करेगी। लेकिन ऑडियंस इसे भाव नहीं दे रही है। इसका प्रमुख कारण एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को माना जा रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026