---Advertisement---

Alpha Teaser : आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ की सारी लाइम लाइट  ऋतिक रोशन की आंखों ने लूटी, जानें लोगों को क्यों आयी ‘धुरंधर’ की याद?

Alpha Teaser: यशराज फिल्म्स की नई स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' के टीज़र में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के जबरदस्त एक्शन के बावजूद सारी लाइमलाइट ऋतिक रोशन ने लूट ली। टीज़र के आखिर में ऋतिक रोशन की एंट्री और उनकी आँखों पर ऑडियंस की नजर अटक गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 17, 2026 2:02 अपराह्न

Alpha Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Alpha Teaser : आलिया भट्ट की फिल्म एल्फा का टीजर आ गया है। इसमें एक्ट्रेस के एक्शन और डॉयलॉग ने शुरु आती दौर में तो ऑडियंस का खूब ध्यान खींचा , लेकिन लास्ट में लोगों को ऋतिक रोशन की आंखों ने पागल कर दिया। हर कोई यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ के टीजर को भूलकर सिर्फ ऋतिक रोशन की बात कर रहे हैं। वहीं, धुरंधर के फैंस यसराज की इस स्पाई मूवी को टीजर को देख ट्रोल करने लगे हैं।

Alpha Teaser  में आलिया भट्ट पर भारी पड़े ऋतिक रोशन

आलिया भट्ट की सोलो बॉलीवुड फिल्म अल्फा 3 जुलाई 2026 को रिलीज को रही है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘अल्फा’ का टीज़र 17 जून को जारी कर दिया गया है।टीजर में बॉबी देओल अपनी बेटी सीता यानी की आलिया भट्ट का जासूस बनाने के लिए उन्हें ऐसा ट्रेंड करते हैं कि, दुश्मनों के छक्के छूट जाते हैं। टीजर में आलिया भट्ट के जबरदस्त एक्शन सीन नजर आ रहे हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-YRF

वो रॉ के टॉप सीक्रेट प्रोग्राम ‘अल्फा’ को आगे बढ़ा रही हैं। तभी शरवरी वाघ की एट्री होती है।  वो एक्शन मोड से दिल जीत लेती है।  लेकिन लास्ट में ऋतिक रोशन की एंट्री ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। ऋतिक के ‘कबीर’ अवतार और तीखी नजर लोगों के दिमाग पर असर कर गई। वॉर फिल्म वाले मोड में दिख रहे ऋतिक रोशन को फैंस मूवी का सबसे हिट पॉइंट बता रहे हैं। उनकी एक झलक ने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ  के ग्लैमर और एक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ के टीजर को देख ऑडियंस को आयी ‘धुरंधर’ की याद

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का बजट 100 करोड़ के आस-पास है। ये एक स्पाई मूवी है। जिसमें हाई-लेवल के स्टंट और वीएफएक्स का यूज हुआ है। इसमें ऋतिक रोशन एजेंट कबीर के रुप में वापस आ रहे हैं। इसमें वो वॉर फिल्म का रोल करेंगे। एक्टर का ये कैमियो रोल है। जिसमें लीड रोल में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ हैं। अल्फा के टीजर को देख एक यूजर धुरंधर को याद करते हुए लिखता ‘जमील जमाली से YRF — बच्चा है तू मेरा, आ तुझे फैंटा पिलाऊ’। इसके साथ ही कुछ लोग इसे आदित्यधर की धुरंधर के सामने जीरो बता रहे हैं।  अल्फा के पूरे टीजर में उन्हें सिर्फ ऋतिक रोशन रोल पसंद आया है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026