---Advertisement---

इस डायरेक्टर को डेट करना Ameesha Patel के लिए पड़ा भारी, सालों बाद ‘गदर 2’ एक्ट्रेस का छलका दर्द

Ameesha Patel: अमीषा पटेल फिलहाल सनी देओल के साथ अपनी फिल्म ‘गदर’ के सीक्वल ‘गदर 2’ को लेकर काफी चर्चा में है। वह हर दिन लाइमलाइट में रहती है चाहे वजह कुछ भी हो। इस बीच अमीषा पटेल ने डायरेक्टर विक्रम भट्ट संग रिलेशनशिप को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 4, 2023 3:39 अपराह्न

Ameesha Patel
Follow Us
---Advertisement---

Ameesha Patel: अमीषा पटेल फिलहाल सनी देओल के साथ अपनी फिल्म ‘गदर’ के सीक्वल ‘गदर 2’ को लेकर काफी चर्चा में है। वह हर दिन लाइमलाइट में रहती है चाहे वजह कुछ भी हो। इस बीच अमीषा पटेल ने डायरेक्टर विक्रम भट्ट संग रिलेशनशिप को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उन्होंने कहा कि एक शादीशुदा डायरेक्टर को डेट करने का आज भी उन्हें पछतावा है और वह अपने करियर को इस वजह से बर्बाद कर चुकी है। जी हां, किसी समय में अमीषा विक्रम भट्ट के प्यार में पागल थी लेकिन अब उनका इस तरह खुलेआम बयान देना वाकई चौंकाने वाली बात है।

अमीषा पटेल ने बताई कमी

बॉलीवुड की दुनिया में कब किससे पैच अप और कब किसका ब्रेकअप हो जाए यह कहना वाकई काफी मुश्किल है। वहीं हाल ही में अमीषा पटेल एक इंटरव्यू में विक्रम भट्ट संग रिलेशनशिप के बारे में बात करती हुई नजर आई। एक्ट्रेस ने कहा, “बॉलीवुड इंडस्ट्री में अगर आप ईमानदार हैं तो आपको जगह नहीं मिलेगी। मैं काफी ईमानदार हूं और मेरी जिंदगी ब्लैक एंड व्हाइट है इसलिए मेरे साथ ऐसा हुआ। मैं हमेशा दिल खोलकर बात करने में भरोसा करती हूं और यही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी कमी है।”

रिलेशन पब्लिक करने का है पछतावा

अमीषा पटेल यहीं नहीं रुकी और उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी के दो रिलेशनशिप पब्लिक हुए थे और उसकी वजह से मेरे करियर पर काफी बुरा असर पड़ा है। गौरतलब है कि विक्रम भट्ट से ब्रेकअप के बाद अमीषा लंदन बिजनेसमैन कनक पुरी को डेट कर रही थी लेकिन किसी कारणवश उनका रिलेशन नहीं चला और ब्रेकअप हो गया। अमीषा ने कहा कि “12 साल हो चुके हैं और अभी भी मैं सिंगल हूं और लाइफ को एंजॉय कर रही हूं। अब मुझे कोई भी आदमी नहीं चाहिए सिर्फ अपनी जिंदगी में शांति चाहिए।”

सिंगल होने पर लोग आपके बारे में जानने के लिए रहते हैं बेताब

अमीषा पटेल ने कहा कि “इंडस्ट्री की एक खासियत है कि यहां सिंगल होना बहुत जरूरी है। अगर आप सिंगल होते हैं तो लोग आपके बारे में जाने के लिए बेताब रहते हैं। आपके लिए यह खबरें आती हैं कि आप इस सुपरस्टार को डेट कर रही हैं। दर्शक आपके बारे में जानना चाहते हैं कि आप किसे डेट कर रहे हैं या आप किसके साथ रिलेशनशिप में है लेकिन मेरे केस में मैंने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया और यह मेरी सबसे बड़ी गलती थी। फैंस कभी भी किसी भी रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं करते हैं और अगर आप उन्हें कोई डेटिंग की खबर देते हैं तो यह आपकी पॉपुलरिटी के लिए जरूरी है।

5 साल तक साथ थे अमीषा और विक्रम

गौरतलब है कि अमीषा पटेल और विक्रम भट्ट करीब 5 साल तक एक दूसरे संग रिलेशनशिप में थे। कहा जाता है कि विक्रम भट्ट उस समय मुश्किलों से गुजर रहे थे जिस समय अमीषा पटेल ने उन्हें कंधा दिया था। दोनों हैप्पी लाइफ को एंजॉय कर रहे थे लेकिन अचानक उनकी ब्रेकअप की खबर सामने आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026