---Advertisement---

महानायक Amitabh Bachchan से मुलाकात के बाद मुरीद हुए अमेरिकी सांसद रो खन्ना, बांध दिए तारीफ के पुल

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। हाल ही में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य रो खन्ना ने बॉलीवुड के महानायक से मुलाकात की और इस मुलाकात के बाद वह बिग बी के मुरीद हो गए।उन्होंने न सिर्फ ट्वीट के जरिए अमिताभ बच्चन की तारीफ की बल्कि खुलेआम ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2023 5:09 अपराह्न

Amitabh Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। हाल ही में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य रो खन्ना ने बॉलीवुड के महानायक से मुलाकात की और इस मुलाकात के बाद वह बिग बी के मुरीद हो गए।उन्होंने न सिर्फ ट्वीट के जरिए अमिताभ बच्चन की तारीफ की बल्कि खुलेआम उन्होंने बिग बी को दुनिया भर में भारत के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर के तौर पर बताया है। फिलहाल अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और रो खन्ना की तारीफ वाकई फैंस के लिए बड़ी बात है। आइए जानते हैं आखिर क्या बोले रो खन्ना।

अमिताभ बच्चन हैं भारत के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर

अमिताभ बच्चन से मिलने के बाद रो खन्ना ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि “हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, भारत के उत्थान, बच्चन के पिता और अमेरिका भारत संबंधों के महत्व पर लगभग 1 घंटे तक बातचीत की है। अमिताभ बच्चन की जीवन भारत की सच्ची कहानी का प्रतीक है। वे दुनिया भर में भारत के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं।” वहीं उन्होंने आगे कहा, “मैंने अमिताभ बच्चन से कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का दौरा जरूर करे। वह मेरे परिवार और माता-पिता जैसे कई भारतीय अमेरिकियों के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं।” इतना ही नहीं रो खन्ना का कहना है कि हमने आज स्वस्थ मूल्य करुणा सम्मान विचार सहानुभूति के महत्व पर भी चर्चा की और इसका यह विषय हमारे भविष्य के लिए बहुत अधिक मायने रखती हैं।

अमिताभ बच्चन से मिलना अत्यंत सम्मान की बात

रो खन्ना ने ट्विटर पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर लिखा कि “श्री बच्चन से मिलना अत्यंत सम्मान की बात थी। उन्हें आजादी के बाद से भारत की अपनी और भारतीय अमेरिकी समुदाय की जिंदगी से जुड़ी यात्रा पर गर्व था। उन्होंने मुझे अपने पिता की एक किताब भेंट की, जो मेरे दादाजी को जानते थे।”

इंडस्ट्री में एक्टिव रहे हैं बिग बी

गौरतलब है कि बिग बी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं और वह अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। फिलहाल वह क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ को लेकर भी जाने जा रहे हैं। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्दी दीपिका पादुकोण और प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 17, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 2

अक्टूबर 17, 2026

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026