---Advertisement---

Amitabh Bachchan से हुई ये गलती! Video में माफी मांगते हुए बिग बी ने कहीं ऐसी बात तो फैंस हुए कायल

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन का वीडियो हुआ वायरल जिसमें वह माफी की मांग करते आए नजर।आइए जानते हैं क्या है यह पूरा माजरा जिसकी वजह से सुर्खियों में आए बिग बी और फैंस कर रहे हैं लीजेंड की तारीफ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2024 2:37 अपराह्न

Amitabh Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Amitabh Bachchan:बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। किसी भी मुद्दे पर अपनी बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए फैंस से करते हैं। इस सब के बीच अमिताभ बच्चन को खुलेआम माफी मांगनी पड़ी है लेकिन क्यों। दरअसल एक वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने माफी की मांग की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा। दरअसल हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक मराठी शब्द का गलत उच्चारण कर दिया जिसकी वजह से वह माफी मांगने के बाद लोगों के बीच चर्चा में आ गए हैं।

Video में Amitabh Bachchan ने कहीं ये बात

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक वीडियो बनाया था जिसमें उच्चारण गलत था इसलिए इसे सही किया, माफी।” वहीं वीडियो में वह कहते हैं, “नमस्ते मैं अमिताभ बच्चन हूं कुछ दिन पहले मैंने सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें कहा गया था कि मैं कूड़ा नहीं फैलाऊंगा मैं मराठी भाषा में भी यही बात कही थी और मराठी में मेरा उच्चारण थोड़ा गलत था। मराठी में कचरा शब्द का गलत उच्चारण किया गया था मेरे दोस्त सुदेश भोसले ने मुझे गलत उच्चारण के बारे में बताया इसलिए मैं यह वीडियो बना रहा हूं। इस बार सही उच्चारण के साथ।”

Amitabh Bachchan को लेकर क्या है ये माजरा

अमिताभ ने ‘स्वच्छता की अवधारणा’ और ‘बेटी बचाओ अभियान’ के बारे में बातचीत करते हुए एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने कहा था, “नमस्ते मैं हूं अमिताभ बच्चन मैं कचरा नहीं करूंगा मैं कचरा नहीं करूंगा धन्यवाद।” मराठी भाषा में अपने उच्चारण गलत होने को लेकर अब एक्टर ने माफी की मांग की है वहीं फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और उन्हें लीजेंड बता रहे हैं।

इंडस्ट्री में एक्टिव हैं Amitabh Bachchan

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में ‘कल्कि 2898 AD‘ (Kalki 2898 AD 2) में नजर आए और फिलहाल वह क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ सीजन 16 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026