---Advertisement---

बंगाली बाला बनकर Amrapali Dubey ने Pradeep Pandey को बनाया दीवाना, कहा- ‘मैं बंगाल से आई हूं’

Amrapali Dubey Pradeep Pandey: प्रदीप पांडे चिंटू और आम्रपाली दुबे का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं। 2 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को आज भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। निश्चित तौर पर इस गाने में कुछ तो खास है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 13, 2024 6:55 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 6:12 अपराह्न

Amrapali Dubey Pradeep Pandey
Follow Us
---Advertisement---

Amrapali Dubey Pradeep Pandey: प्रदीप पांडे चिंटू और आम्रपाली दुबे का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं। 2 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को आज भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। निश्चित तौर पर इस गाने में कुछ तो खास है जो इसे अलग बनाने के लिए काफी है। प्रदीप पांडे के साथ आम्रपाली दुबे की जोड़ी देखने लायक है और फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों के बीच का रोमांस होश उड़ा देने के लिए काफी है। फैंसी इस वीडियो को देखने के बाद दोनों के कायल हो गए हैं।

Amrapali Dubey Pradeep Pandey को देख दीवाने हुए लोग

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘मैं आई हूं बंगाल से’ जिसमें प्रदीप संग आम्रपाली जबरदस्त तड़का लगाती हुई दिख रही है। विवाह 2 फिल्म का यह गाना ‘मैं आई हूं बंगाल से’ में बंगाली हसीना बनकर आम्रपाली लोगों का दिल जीतती हुई नजर आई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आम्रपाली बंगाली दुल्हन बनी हुई दिख रही है तो Amrapali Dubey Pradeep Pandey के बीच की सिजलिंग केमिस्ट्री और धमाकेदार डांस देखने के बाद आप भी दीवाने हो जाएंगे।

Amrapali Dubey Pradeep Pandey ने मचाई तबाही

‘मैं आई हूं बंगाल से’ विवाह 2 फिल्म का गाना है जिसमें प्रदीप पांडे चिंटू के अलावा आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह, प्रियांशु सिंह जैसे स्टार्स नज़र आए थे। इस फिल्म को प्रेमांशु सिंह ने निर्देशित किया है। वहीं इस गाने को राकेश मिश्रा और आरोही भारद्वाज ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक ओम झा का है तो लिरिक्स श्याम देहाती का है। एंटरटेन रंगीला यूट्यूब चैनल से 7 दिसंबर 2021 को जारी हुए इस वीडियो को 19 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह आंकड़ा हैरान कर देने के लिए काफी है और इस बात को बयां करती है कि प्रदीप और आम्रपाली को लोग किस कदर चाहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026