---Advertisement---

सितारों से सजी Anant Ambani Radhika Merchant की हल्दी सेरिमनी, रंगे दिखे रणवीर-सलमान तो सारा-अनन्या ने बिखेरा जादू

Anant Ambani Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरिमनी से खास झलाकियां सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें सितारों का जमावड़ा देखने को मिला।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 9, 2024 10:45 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 9, 2024 11:18 पूर्वाह्न

Anant Ambani Radhika Merchant
Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने वाली हैं और इससे पहले मुकेश अंबानी ने एक ग्रैंड हल्दी सेरिमनी को होस्ट किया जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शिरकत करते हुए नजर आए। कहने में दो राय नहीं है कि यह सितारों से सजी हल्दी सेरिमनी काफी खास रही और सोशल मीडिया पर इसकी तमाम झलाकियां खूब चर्चा में है। इस सेरेमनी से न सिर्फ सारा अली खान और अनन्या पांडे का लुक चर्चा में है बल्कि रणवीर सिंह और सलमान खान ने भी लोगों का दिल जीत लिया। आइए देखते हैं क्या रहा खास और किन सेलिब्रिटी का चला जादू।

येलो कुर्ते में पोज देते दिखे सलमान

सेलिब्रेशन में सलमान खान ब्लैक कुर्ते में नजर आए लेकिन वापस लौटते समय वह येलो कुर्ते में पोज देते दिखे।

हल्दी के रंगों में नजर आए रणवीर

हल्दी के रंगों में नजर आए रणवीर सिंह ने पूरी की पूरी लाइमलाइट बटोरी।

पीले रंग की साड़ी में जाह्नवी

हल्दी सेरिमनी में पीले रंग की साड़ी में जाह्नवी कपूर की खूबसूरती जिसने भी देखा बस देखता ही रह गया। सेलिब्रेशन में चार चांद लगाने में जाह्नवी कपूर कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

सारा अली खान गुजराती स्टाइल लहंगे में

अंबानी की हल्दी को और खास बनाने के लिए सारा अली खान गुजराती स्टाइल लहंगे में नजर आई। इस मल्टी कलर लहंगे में वह किसी हुस्न की परी से कम नहीं दिख रही थी।

अनारकली को स्टाइल करती नजर आई अनन्या

अनन्या पांडे ने इस खास मौके के लिए पीच कलर की अनारकली को स्टाइल करती हुई नजर आई और उनका लुक जिसने भी देखा बस देखता रह गया।

मानुषी छिल्लर भी पहुंची

इस हल्दी सेरिमनी में मानुषी छिल्लर भी पहुंची और गोल्डन ब्लाउज और पीले लहंगे में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थी। सोशल मीडिया पर उनका लुक भी काफी चर्चा में है।

राहुल वैद्य दिशा परमार

कहा जा रहा है अपने परफॉर्मेंस से राहुल वैद्य दिल जीतने वाले हैं और ऐसे में उन्हें इस खास मौके पर रेड आउटफिट में स्पॉट किया गया और इस दौरान उनकी पत्नी दिशा परमार भी साथ नजर आई।

एटली आए नजर

डायरेक्टर एटली अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की हल्दी सेरिमनी में देखा गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026