---Advertisement---

जामनगर में Anant Ambani Radhika Merchant के स्वागत में हुई फूलों की बरसात, लंदन में जश्न पर लोगों की नजरें, देखें वीडियो

Anant Ambani Radhika Merchant: अनंत और राधिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां कपल जामनगर पहुंचे हैं और उनका जिस तरह स्वागत हुआ वह किसी को भी हैरान कर देने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 17, 2024 3:50 अपराह्न

Anant Ambani Radhika Merchant
Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को हो चुकी है लेकिन जश्न का माहौल अभी थमा नहीं है। दोनों की ग्रैंड वेडिंग अभी भी चर्चा में बनी हुई है। जहां एक तरफ उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं तो इस सब के बीच कपल जामनगर पहुंच चुके हैं। पहले मुंबई में ग्रैंड शादी, आशीर्वाद समारोह रिसेप्शन और खास मुलाकात के बाद कपल जामनगर पहुंचे तो जश्न का माहौल कुछ अलग ही दिखा। आइए देखते हैं क्यों चर्चा में आए अनंत-राधिका और क्या है इस वायरल वीडियो में खास।

भव्य स्वागत देख Anant Ambani Radhika Merchant रह गए हैरान

अनंत और राधिका की शादी से जामनगर के लोग काफी खुश दिखे। दरअसल जब कपल एयरपोर्ट पर उतरे तो उनके लिए गुलाब की पंखुड़ियां की चादर बिछाई गई थी। इतना ही नहीं फूलों की बरसात हुई और उनका आरती से स्वागत किया गया। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनंत और राधिका ओपन रूफ गाड़ी में नजर आ रहे हैं और दोनों हाथ जोड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इस भव्य स्वागत को देखकर कपल फूले नहीं समा रहे हैं।

रॉयल लुक में दिखे कपल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जश्न का माहौल लोगों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है। इस दौरान अनंत पिंक कुर्ता को व्हाइट पेंट और प्रिंटेड हाफ जैकेट के साथ फ्लॉन्ट करते दिखे तो राधिका लाइट पिंक कुर्ता पजामा सेट में काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

फूलों की बरसात के बीच कपल पहुंचे जामनगर

जहां एक तरफ फूलों की बरसात हो रही है तो दूसरे तरफ लोग ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। ढोल की आवाज आ रही है और वहां मौजूद लोग इस न्यूली वेडेड कपल का स्वागत कर रहे हैं। manav.manglani इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में फूलों से सजी हुई गाड़ी में अनंत और राधिका नजर आए और वह खास अंदाज में लोगों से रूबरू हो रहे हैं। ढोल ताशे की आवाज सुनाई दे रही है और हर तरफ फूलों की सजावट है। इस वीडियो को 8000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और लोग कमेंट में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

लंदन में होगा जश्न का माहौल

रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है की कपल वहां अपने कर्मचारियों के लिए एक पार्टी का भी आयोजन करेंगे। बता दें कि 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे यह कपल 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह में शिरकत करते हुए दिखे। 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ वहीं मुंबई में जश्न खत्म करने के बाद कपल अब जामनगर आ चुके हैं और कहा जा रहा है कि इसके बाद अंबानी परिवार अनंत और राधिका के साथ लंदन जाएंगे जहां शादी का जश्न मनाया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026