---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: एक बार फिर होगा जश्न का माहौल, जानिए वेन्यू से लेकर गेस्ट लिस्ट और सब कुछ

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री वेडिंग फंक्शंस को लेकर आ रही है खबर, एक बार फिर अंबानी परिवार में होगा जश्न का माहौल, खास है यह सेलिब्रेशन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 21, 2024 6:06 अपराह्न

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। एक के बाद एक खबर आ रही है। जहां बीते दिन राधिका की वेडिंग ड्रेस की एक झलक चर्चा में रही। वहीं अब सेकेंड प्री वेडिंग फंक्शन की तारीख वेन्यू से लेकर हर एक खबर की अपडेट आ रही है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा और क्या है लेटेस्ट अपडेट। इसके अलावा राधिका और अनंत की सेकंड प्री वेडिंग सेलिब्रेशन को लेकर फैंस भी एक्साइटेड हैं।

कब है प्री वेडिंग सेलिब्रेशन

रिपोर्ट के मुताबिक फर्स्ट प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद सेकंड प्री वेडिंग सेलिब्रेशन भी बहुत जल्द आयोजित होने वाला है। अगर खबरों की माने तो 28 से 30 मई के बीच यह प्री वेडिंग सेलिब्रेशन होगा और इसमें 800 के करीब मेहमान नजर आएंगे। इसमें देश से लेकर विदेश तक के बड़े-बड़े चेहरे दिखाई देने वाले हैं।

कौन होंगे गेस्ट

अगर इस प्री वेडिंग फंक्शन में गेस्ट की बात करें तो कहा जा रहा है कि इसमें तीनों खान एक बार फिर दिखाई देने वाले हैं। जी हां सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कियारा आडवाणी भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनेंगे। वहीं इस सबके अलावा वे सब सितारे दिखाई देंगे जो अंबानी के करीब हैं।

वेन्यू है बेहद खास

अगर आपको याद हो तो फर्स्ट प्री वेडिंग सेलिब्रेशन जामनगर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया था। वहीं इस बार अंबानी ने इटली से दक्षिणी फ्रांस तक 4380 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले एक लग्जरी क्रूज को वेन्यू के तौर पर चुना है। निश्चित तौर पर इस बार सेलिब्रेशन का डबल धमाका होने वाला है।

चर्चा में रहा था प्री वेडिंग सेलिब्रेशन

गौररलब है कि इससे पहले राधिका और अनंत का जामनगर में प्री वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ था जिसमें 1200 से ज्यादा गेस्ट शामिल हुए थे। इसमें मार्क जुकरबर्ग से लेकर पॉप स्टार रिहाना, सचिन तेंदुलकर से लेकर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्री वेडिंग फंक्शंस में 1259 करोड़ रुपए मुकेश अंबानी ने खर्च किए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026