Anant Nag: साउथ सिनेमा के सुपर स्टार अनंत नाग को उनके 50 साल के लंबे फिल्मी करियर के लिए सबसे बड़े “दादासाहेब फाल्के पुरस्कार” से नवाजा जाएगा। उन्हें ये सम्मान गुजरात में होने वाले 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा। भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो की तरफ से इसकी घोषणा 16 सितंबर 2026 को की गई है। इस बड़े अवॉर्ड के लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। अनंत नाग ने 300 से ज्यादा फिल्मों में शानदार काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अनंत नाग का खास कनेक्शन टॉक्सिक एक्टर यश और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से भी रहा है।
Anant Nag ने यश की ‘केजीएफ चैप्टर 1’ में किया खास किरदार
आपको बता दें, अनंत नाग को साउथ सुपर स्टार यश की सुपरहिट मवी ‘केजीएफ चैप्टर 1’ में किए गए पत्रकार ‘आनंद इंगलागी’ किरदार के लिए काफी पसंद किया गया। उनके द्वारा बोले गए डायलॉग ‘गैंग लेकर आने वाले होते हैं गैंगस्टर… वो अकेला आता था… मॉन्स्टर!’ और ‘घायल शेर की सांसें… उसकी दहाड़ से भी ज्यादा खतरनाक होती हैं।’ को आज तक लोग नहीं भूले हैं। फिल्म में रॉकी भाई का हाइ’ और खौफ पैदा करके उन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
अनंत नाग और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री फैंस को आयी पसंद
अनंत नाग ने साउथ ब्यूटी रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म भीष्म में काम किया था। इस मूवी में उन्होंने फिल्म में अनंत नाग ने ‘भीष्म सीनियर’ का किरदरा निभाया था। ये एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। जिस पर फैंस और ऑडियंस ने भर-भरकर प्यार लुटाया। साउथ एक्टर अनंत नाग की उम्र 78 साल है। उन्हें सबसे पहले पहचान दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘मालगुडी डेज’ से मिली है। अनंत नाग को उनकी एक्टिगं के लिए जाना जाता है। उनकी आवाज और एक्सप्रेशन हर किरदार को जीवांत कर देते हैं।







