---Advertisement---

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40: नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ पर बरसी कृपा, 40वें दिन की चौंकाने वाली कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40: बॉलीवुड के इंतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा जब कोई 2 करोड़ की लागत से बनी फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तरफ तेजी से बढ़ रही है। बढ़ते दिनों के साथ 'अनुमान अंश' नए रिकॉर्ड बना रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 16, 2026 2:11 अपराह्न

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40
Follow Us
---Advertisement---

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40:  ‘हनुमान अंश’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के लगभग सभी बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। इसके साथ ही ऐसे महारिकॉर्ड बना लिए हैं, जिन्हें किसी अन्य बॉलीवुड और साउथ मूवी के लिए तोड़ना नामुमकिन है। जहां रिलीज के बढ़ने दिनों के साथ फिल्म का कलेक्शन गिरता है। वहीं, ‘हनुमान अंश’ का बढ़ रहा है।  नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी इस फिल्म पर दुनियाभर की ऑडियंस भर-भरकर प्यार लुटा रही है।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40 कितना हुआ?

हनुमान अंश ने रिलीज के 40वें दिन 8.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 9175 शोज से हुई है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 18.50 करोड़ रुपए है। इसका साथ ही इसने टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 291.40 करोड़ रुपए कर लिया है। इस फिल्म का बजट 2 करोड़ के आस-पास है। ये मूवी वीकेंड तक 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।  हनुमान अंश फिल्म ने रिलीज के 40 दिनों के अंदर 100 गुना से ज्यादा का प्रॉफिट कमा लिया है। इस फिल्म ने ऑपनिंग डे पर 1 लाख कमाए थे। लेकिन अब ये 300 करोड़ तक पहुंचने वाली है। इसकी कमाई में छठे हफ्ते में सबसे बड़ा उछाल आया है। ‘हनुमान अंश’ पर ‘आवारापन 2’, ‘टॉक्सिक’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भी असर नहीं पड़ा है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘हनुमान अंश’ फिल्म की स्टोरी और स्टारकास्ट

हनुमान अंश मूवी के डायरेक्टर डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी हैं। उन्होंने ही इसे लिखा है और डायरेक्ट भी किया है। ये उनकी बुक ‘डिवाइन डिटोर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर आधारित है। फिल्म विश्व प्रसिद्ध चमत्कारी संत नीम करोली बाबा जी के जीवन पर आधारित है। लीड रोल में शोभिनव सत्य, चंदन आनंद और साधु सुशील तिवारी हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026