---Advertisement---

Salman Khan के हाथ लगी बड़ी फिल्म! किरदार का नाम सुनकर फैंस को नहीं हो रहा यकीन

Salman Khan: सलमान खान बहुत जल्द नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा के द्वारा बनाई जा रही 'कर्ण' फिल्म का हिस्सा होंगे। इसमें उvका रोल काफी हटकर होने वाला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 16, 2026 11:27 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan:   बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ कुछ कारणों से सेंसर बॉर्ड में लटकी हुई है। भाईजान को फैंस आर्मी अधिकारी के रुप में देखने के लिए  बेताब हैं। फिलहाल, मूवी कब रिलीज होगी मेकर्स भी नहीं जानते हैं। लेकिन इस बीच उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर आयी है।  ऐसी चर्चा है कि, सलमान खान के हाथ एक बड़ा पौराणिक प्रोजेक्ट लगा है। वो महाभारत के किरदार कर्ण का रोल करते हुए दिखेंगे। ये एक्टर और उनके फैंस के लिए सबसे यूनिक अनुभव रहने वाला है।

Salman Khan  फिल्म ‘कर्ण’ का होंगे अहम हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो , सलमान खान की अगली फिल्म ‘कर्ण’ होने वाली है। इसे नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा बना रहे हैं। वहीं, प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रसिद्ध प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट है। सलमान खान की ये मूवी महाभारत के सबसे  पावरफुल, शक्तिशाली और भावुक योद्धा ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ की है। महाभारत के इस बेहद महत्वपूर्ण किरदार में सलमान खान लीड रोल में रहेंगे। खबरों की मानें तो ये स्टोरी कर्ण के जन्म, उनके कवच-कुंडल, गुरु परशुराम के श्राप, दुर्योधन के साथ उनकी अटूट दोस्ती के ईर्द-गिर्द घूमेगी। ऐसी चर्चा है कि, ये मूवी 2 पार्ट में आ सकती है।

सलमान खान के लिए ‘कर्ण’ का रोल क्यों है खास?

सलमान खान के लिए कर्ण का किरदार काफी खास रहने वाला है। क्योंकि ये मूवी पौराणिक कहानी पर आधारित है। इसीलिए सलमान खान को अपनी बॉडी की ट्रांसफॉर्मेंशन पर काफी काम करना पड़ेगा। ये फिल्म राकेश मेहरा का 5 साल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। ये शानदार विजुअल्स और भव्यता से भरी होगी। खबरों की मानें तो इस मूवी की शूटिंग साल 2027 से शुरु हो सकती है। इस मूवी को लेकर कोई खास जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन सलमान खान को  कर्ण के रोल में देखने के लिए फैंस और ऑडियंस दोनों ही बेताब हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026