---Advertisement---

‘किंग’ को फैन ने कहा ‘सैंडविच’ तो Shah Rukh Khan ने दिया मजेदार जवाब, खुद को ‘टिक्की’ बताकर रिलीज पर किया खुलासा

Shah Rukh Khan: किंग की रिलीज तारीख को लेकर आखिर एक्टर की तरफ से क्या कहा गया जिसका जवाब देते हुए बात बनाने वालों की बोलती बंद कर दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 15, 2026 4:40 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: किंग से सुहाना खान डेब्यू करने के लिए तैयार है और उनकी आने वाली फिल्म को लेकर पिछले लंबे समय से लगातार बातें बनाई जा रही है। वहीं कुछ रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा था कि फिल्म 2026 में रिलीज नहीं हो रही है लेकिन इस सबके बीच फैन के मजेदार सवाल का शाहरुख खान ने जिस अंदाज में जवाब दिया वह चर्चा में है। जहां पहले यह खबर सामने आई थी कि शाहरुख खान और सुहाना खान की फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि अफवाहों पर मजे लेते हुए किंग खान ने क्या कहा है।

किंग की रिलीज को लेकर शाहरुख खान ने दिया मजेदार जवाब

शाहरुख खान की किंग को लेकर आस्क मी सेशन के दौरान एक फैन लिखा, “शाहरुख सर किंग तो सैंडविच जैसा फंस गया है क्या डेट चेंज होगा।” इस पर शाहरुख ने जवाब देते हुए कहा, “नहीं बिल्कुल नहीं बाकी ब्रेड पीस का भी तो सोचो हम तो बीच की टेस्टी टिक्की है।” जिस तरह से शाहरुख खान ने फैन के सवाल का जवाब दिया और किंग की रिलीज को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। एंटरटेनर किंग को लेकर पिछले लंबे समय से फैंस के बीच लगातार चर्चाओं का बाजार गर्म है।

क्या Shah Rukh Khan की किंग बनेगी 2026 की सबसे बड़ी और धमाकेदार एक्शन फिल्म

वहीं शाहरुख खान ने किंग ऑफ़ बॉलीवुड अंदाज में इस पर चुप्पी तोड़ी है। लगातार रिलीज डेट को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें जारी थी और कहा जा रहा था किंग की रिलीज डेट बदल जाएगी। उन्होंने यह साफ कर लिया कि इसमें कोई बदलाव नहीं होने वाला है। 24 दिसंबर 2026 को यह पूरी तरह से दस्तक देने के लिए तैयार है। उम्मीद जताई जा रही है कि शाहरुख खान की किंग साल 2026 की सबसे बड़ी और धमाकेदार एक्शन फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।

जहां तक किंग की बात करें तो इसमें शाहरुख खान, सुहाना खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, राघव जुयाल, सौरव शुक्ला जैसे स्टार्स के होने की खबर सामने आ रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026