---Advertisement---

Ranbir Kapoor की बढ़ी ‘रामायण’ रिलीज से पहले मुसीबत! प्रसाद न लेने पर लगा ‘गणपति बप्पा’ के अपमान का आरोप, क्या है पूरी सच्चाई

Ranbir Kapoor: रामायण रिलीज से पहले एक बार फिर मुसीबत में फंसे एक्टर, सोशल मीडिया पर उनका एक और पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर गणपति बप्पा के अपमान का आरोप लगाया जा रहा है। जानिए क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 17, 2026 12:50 अपराह्न

Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली रामायण को लेकर फिलहाल सभी स्टार कास्ट काफी चर्चा में है लेकिन इस सबके बीच सबसे ज्यादा ट्रोल होना पड़ रहा है वह है रणबीर कपूर। एक के बाद एक उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और कुछ लोग इस बात पर आपत्ति जता रहे हैं की रामायण में राम के किरदार में रणबीर कपूर फिट नहीं हैं। वहीं इस सब के बीच कथित तौर पर 2023 का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां वह गणपति बप्पा के प्रसाद को लेने से मना करते हुए नजर आए। जानिए क्यों एक बार फिर एक्टर की मुसीबत बढ़ गई है।

वायरल वीडियो में प्रसाद खाने से बचते दिखे रणबीर कपूर क्यों फंसे

दरअसल वायरल वीडियो एनिमल रिलीज के टाइम का बताया जा रहा है जो 2023 का है। लोग इस वीडियो को एक बार फिर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं जहां रणबीर कपूर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे हैं। हालांकि इस दौरान जब पुजारी उन्हें प्रसाद ऑफर करते हैं तब वह इसे वहां मौजूद जर्नलिस्ट को पकड़ा देते हैं और यह कहते हैं कि मैं तो डाइट पर हूं आप लोग खा लोगे। जहां वीडियो में वह गणपति बप्पा के आगे सर झुकाने के बाद सीधे वहां से भागते हुए नजर आते हैं इस दौरान जर्नलिस्ट को प्रसाद देते हुए यह भी कहते हैं कि अरे लो कोई तो लो।

Ranbir Kapoor को ट्रोल करने वाले लोगों का फूटा गुस्सा

वहीं रणबीर कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग गणपति बप्पा और हिंदू धर्म को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा, “और यह श्री राम का किरदार निभा रहा है मैं उन्हें इस रोल में सोच भी नहीं सकता। स्वीकार नहीं कर सकता। प्रसाद में बहुत सकारात्मक ऊर्जा होती है और इसे थोड़ा सा लेने से किसी की डाइट खराब नहीं होती। यह आस्था का सम्मान करने की बात है।” एक यूजर ने कहा 1000 करोड़ कम रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से। एक यूजर ने कहा इसलिए मैं इसे नहीं देखने वाली। एक यूजर ने लिखा इसे श्री राम का रोल मिला है डायरेक्ट को शर्म करनी चाहिए।

हालांकि कुछ लोग इस वीडियो को देखने के बाद रणबीर कपूर को सपोर्ट कर रहे हैं तो दिवाली के मौके पर रामायण 6 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 34

सितम्बर 17, 2026

Mirzapur The Movie

सितम्बर 17, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 17, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 17, 2026

Censor Board

सितम्बर 17, 2026

Anant Nag

सितम्बर 17, 2026