---Advertisement---

Aditya संग डेटिंग के बीच क्या शादी की जल्दबाजी में हैं Ananya Panday, मिस्टर परफेक्ट में चाहती हैं ये क्वालिटी

Ananya Panday: अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने मिस्टर परफेक्ट को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह अपने पति में किन गुणों को देखना चाहती हैं। अनन्या पांडे अपने पिता का जिक्र करते हुए यह कहती है कि उनके लिए उनके पिता सबसे बेहतरीन इंसान हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 22, 2023 4:45 अपराह्न

Ananya Panday
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday: बॉलीवुड के रयूमर्स कपल्स की बात करें तो इस लिस्ट में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का नाम शामिल है। दोनों ने अपने रिश्ते को भले ही पब्लिकली नहीं स्वीकार किया लेकिन उन्हें साथ में कई दफा क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियो भी खूब सुर्खियों में रही है। इस कपल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं लेकिन इस सबके बीच अनन्या पांडे ने कुछ मजेदार खुलासा किया है। उन्होंने अपने होने वाले मिस्टर परफेक्ट के उन गुणों के बारे में बताया है जो वह अपने पति में देखना चाहती है। फैंस के बीच अनन्या खूब चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर जीवनसाथी में किन गुणों को चाहती है अनन्या।

इन क्वालिटी की तलाश में है अनन्या पांडे

हाल ही में एक इंटरव्यू में अनन्या पांडे से यह पूछा गया कि आपके पिता चंकी पांडे आपके लिए जिस लड़के को चुनना चाहते हैं। उसमें क्या गुण देखना पसंद करते हैं। इसके जवाब में अनन्या पांडे ने कहा, “हे भगवान मुझे लगता है कि मेरे पिता खुद में ही बेंचमार्क हैं।” अनन्या इतने पर ही नहीं रुकी और उन्होंने अपनी बात कहते हुए बताया, “उन्हें मेरे पिता की तरह दयालु, प्यार करने वाला और मजाकिया होना चाहिए। यही मेरे पति के लिए बेंच मार्क है। मेरे पिताजी अब तक मुझे सबसे अच्छे इंसान लगे हैं तो मेरे पति को भी बिल्कुल उनकी तरह बनना होगा।”

अनन्या और आदित्य के रिश्ते पर चुप्पी बरकरार

अनन्या पांडे तो अपनी बात कह गई लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आदित्य रॉय कपूर के साथ वह अपने रिलेशनशिप पब्लिकली एक्सेप्ट करती हैं। वैसे सोशल मीडिया पर अटकलों का तमाम बाजार गर्म है और करण जौहर से लेकर रणबीर कपूर तक दोनों के रिश्ते को लेकर इशारों इशारों में बात कर चुके हैं। वहीं कुछ समय पहले चंकी पांडे का भी रिएक्शन आया था और उन्होंने कहा कि स्टार्स होने की वजह से ऐसी अफवाहें आती रहती हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे अनन्या

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे फिलहाल आयुष्मान खुराना के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2‘ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। फिल्म में दोनों की जोड़ी काफी मजेदार है वहीं अगर इस फिल्म की बात करें तो यह सिनेमाघरों में 25 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ajay Devgn

अक्टूबर 17, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Ranabaali Box office Collection Day 1

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 17, 2026