Ananya Panday: अनन्या पांडे भले ही फिल्मों में खास कमाल नहीं दिखा पा रही हो लेकिन वह सादगी और क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लू जींस में काफी सिंपल दिख रही हैं। उन्होंने इस लुक को चश्मे से स्टाइलिश बनाया। इस सिंपल लुक में भी एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आईं। वीडियो में एक्ट्रेस की सिम्पलिसिटी किसी को भी कायल बनाने के लिए काफी है। अनन्या ने एक बार फिर फैंस को खूब इम्प्रेस किया।
सादगी से फैंस को इम्प्रेस करना खूब जानती हैं Ananya Panday, नो मेकअप लुक में भी छाई एक्ट्रेस
Ananya Panday: आदित्य रॉय कपूर को डेट करने को लेकर चर्चा में रहने वाली अनन्या पांडे हर दिन फैंस को अपने अंदाज से रिझाना जानती हैं। यही वजह है कि आए दिन उनका सिंपल लुक चर्चा में है। इस बीच सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
By: Anjali Wala
Published: अप्रैल 19, 2023 3:21 अपराह्न

---Advertisement---





