---Advertisement---

Ananya Panday के डेनिम ऑन डेनिम लुक पर फ़िदा हुए फैंस, कहा “केवल अनन्या के लिए फ़िल्म देखने जाउंगा”

Ananya Panday अपने क्लासी आउटफ़िट्स के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती रहती हैं। वहीं इस बार भी अभिनेत्री ने अपने एक लुक से फैंस का दिल जीता है। इस बार अभिनेत्री का ट्रेंडी डेनिम ऑन डेनिम लुक फैंस से काफी वाहवाही लूट रहा है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 25, 2023 1:48 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday: अनन्या पांडे अपनी फ़िल्म ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) को लेकर काफ़ी समय से खबरों में हैं। इस फ़िल्म में वह आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ रोमांस करतीं नज़र आएंगी। वहीं फ़िल्म में जिस तरह उनका किरदार सुर्ख़ियां बटोर रहा है उसी तरह फ़िल्म के प्रमोशन से उनके लुक्स भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अभिनेत्री जो इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं, वह सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस आउटफ़िट से सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। हाल ही में अनन्या का एक ऐसा ही आउटफ़िट सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें वह डेनिम ऑन डेनिम लुक में नज़र आ रही हैं। 

डेनिम ऑन डेनिम आउटफ़िट में Ananya Panday का दिखा स्टाइलिश अंदाज़

दरअसल गुरुवार को Ananya Panday और आयुष्मान खुराना की फ़िल्म Dream Girl 2 की मुंबई में स्क्रीनिंग थी। उस दौरान अनन्या ट्रेंडिंग डेनिम ऑन डेनिम लुक में नज़र आईं। अनन्या ने फ़िल्म की स्क्रीनिंग के लिए नीले रंग के डेनिम क्रॉप टॉप के साथ नीले रंग की बैगी डेनिम जींस पहनी थी जो उन पर काफी स्टाइलिश लग रहा था। वहीं अभिनेत्री ने इस आउटफ़िट के साथ गले में एक गोल्ड का नेकलेस और कानों में गोल्ड के इयररिंग्स पहने थे। इसके साथ ही अनन्या ने इस पूरे लुक के साथ सफ़ेद रंग के बूट्स पेयर किये थे जो उनके इस लुक को और भी क्लासी बना रहे थे। 

वहीं Ananya Panday के मेकअप की बात करें तो इस खास मौक़े के लिये अभिनेत्री ने मिनिमल मेकअप लुक चुना। इसके अलावा उन्होंने अपने बालों को वेवी लुक दिया। अपने इस लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा “Dream Girl 2 आप सभी की है। अभी टिकट बुक करें!!!” आपको बता दें कि अभिनेत्री का यह स्टाइलिश अंदाज़ अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज़ अब इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं।  

Ananya Panday के क्लासी लुक को फैंस ने किया पसंद  

ग़ौरतलब है कि डेनिम ऑन डेनिम लुक इन दिनों ट्रेंड में है। वहीं अभिनेत्री को इस लुक में देखकर उनके फैंस उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे। सभी को अनन्या का यह क्लासी अवतार बहुत पसंद आ रहा है। एक यूज़र ने अभिनेत्री की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा “मैं केवल अनन्या के लिए ड्रीम गर्ल 2 देखने जा रहा हूं”। दूसरे यूज़र ने कमेंट किया “सुंदर और लाजवाब अनन्या”। तीसरे ने कमेंट किया “अनन्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026