---Advertisement---

हार्दिक के बाद अब इस क्रिकेटर के क्लोज क्यों नजर आई Ananya Panday, कन्फ्यूज हुए फैंस बोले- ‘सारा कहां है…’

Ananya Panday: अनन्या पांडे को इस इंडियन क्रिकेटर के साथ देखने के बाद लोगों की निगाहें टिक गई। सोशल मीडिया पर मानो हलचल मच गई है। आइए जानते हैं आखिर क्यों।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2024 1:36 अपराह्न

Ananya Panday
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday: बॉलीवुड के मशहूर एक्ट्रेस की लिस्ट में अनन्या पांडे (Ananya Panday) शुमार है। सोशल मीडिया पर न सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इस सबके बीच एक्ट्रेस आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) के साथ ब्रेकअप के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के साथ नाम जोड़ा गया। लेकिन अब वह एक और क्रिकेटर के साथ तस्वीर शेयर कर सुर्खियों में आ गई। इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर मानो हलचल मच गई। जी हां, आदित्य रॉय कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद अनन्या का नाम हार्दिक पांड्या के साथ जोड़ा जा रहा था। लेकिन लेटेस्ट तस्वीर देखने के बाद एक बार फिर लोगों की आंखें चौंधिया गई। आइए जानते हैं क्यों।

क्यों साथ आए Ananya Panday और Shubman Gill

अनन्या पांडे ने लोगों को अपनी एक तस्वीर दिखाई है जिसमें वह भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) के साथ नजर आ रही हैं। शुभमन के साथ उनका यह स्टाइलिश अंदाज देखने के बाद लोगों की बोलती बंद हो गई। कहने में दो राय नहीं है कि दोनों का टशन देखने लायक है और वे साथ में काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। मिडिल पार्टेड हेयर बन स्टाइल के साथ अनन्या का क्यूट लुक और शुभमन गिल का स्वैग देख फैंस फिदा हो गए। लेकिन आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह जोड़ी एक साथ एक प्रोडक्ट के एड में नजर आने वाली है।

Ananya Panday और Shubman Gill को साथ देख लोगों की प्रतिक्रिया

फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग इस पर खूब बातें बनाने लगे। अनन्या पांडे ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “नमस्ते इंडिया।” इस फोटो पर एक यूजर ने लिखा नाइस ब्यूटीफुल तो दूसरे ने कहा सारा कहां है। एक ने कहा अमेजिंग तो दूसरे ने कहा सारा तुम्हारा लोकेशन जानना चाहती है। एक यूजर ने कहा वॉव फोटो। एक ने कहा प्यार हो जाएगा तो दूसरे ने कहा रियान पराग कॉर्नर में बैठकर रो रहा होगा। इस फोटो को देख लोग रियान पराग का नाम अनन्या पांडे से जोड़ रहे हैं।

लगातार चर्चा में है Ananya Panday

जहां तक वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे बहुत जल्द प्राइम वीडियो पर अपनी वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ को लेकर आ रही है। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में सीटीआरएल भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026