---Advertisement---

Aneet Padda को क्या कियारा आडवाणी के बाद मिल पाएगी शक्ति शालिनी में जगह, रेडिट यूजर ने अनन्या पांडे की मां को लेकर किए शॉकिंग दावे

Aneet Padda: क्या अनीत पड्डा कियारा आडवाणी को रिप्लेस कर शक्ति शालिनी में अपनी जगह बना पाएगी। इस बारे में मेकर्स ने जानकारी दी है तो दूसरी तरफ रेडिट पर अनन्य पांडे की मां भावना पांडे को लेकर जो कहा गया वह आपको हैरान कर सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2025 2:21 अपराह्न

Aneet Padda
Follow Us
---Advertisement---

Aneet Padda: जहां पहले कियारा आडवाणी को रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ा। वहीं अब कहा जा रहा है कि उनकी हॉरर फिल्म शक्ति शालिनी से भी उन्हें अनीत पड्डा के साथ रिप्लेस कर दिया गया। हालांकि बाद में मेकर्स की तरफ से इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि जो भी अफवाह है सोशल मीडिया पर चल रही है वह निराधार है। हालांकि इस सबके बीच रेडीट यूज़र ने अनन्या पांडे की मां को लेकर कुछ ऐसे दावे किए जो आपको हैरान कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि शक्ति शालिनी को लेकर क्या है पूरी खबर और मेकर्स ने क्या कहा।

क्या आ रही थी अनीत पड्डा को लेकर खबरें

पिंकविला के एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में यह कहा गया था कि अनीत पड्डा पिछले दो महीने से शक्ति शालिनी के साथ बातचीत कर रही है। दिनेश विजेन को सैयारा में अनीत पड्डा का काम कुछ इस कदर पसंद आया कि उन्हें हॉरर कॉमेडी में कोई और नहीं बल्कि वही चाहिए। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि एक्ट्रेस ने अपना लुक टेस्ट और फोटोशूट पूरा कर चुकी है। इसकी बहुत जल्द घोषणा की जा सकती है। फिल्मिंग 2025 में शुरू होने की संभावना है।

मेकर्स ने क्या कहा शक्ति शालिनी को लेकर

हालांकि मेकर्स की तरफ से ऑफीशियली जानकारी दी गई है और कहा गया कि “हम अपनी हॉरर कॉमेडी दुनिया के एक्साइटमेंट को सचमुच महत्व देते हैं। हम यह बिल्कुल स्पष्ट करना चाहते हैं कि शक्ति शालिनी और महा मुंज्या सहित आगामी कास्टिंग के बारे में कोई भी रिपोर्ट पूरी तरह से अटकलें हैं। हम मीडिया से गलत सूचनाओं से बचने और हमारी आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करने की अपील करते हैं।”

Aneet Padda से परे क्या है अनन्या पांडे के साथ कंट्रोवर्सी

वहीं अनित पड्डा की शक्ति शालिनी को लेकर रेडिट यूजर का कहना है कि बॉक्स ऑफिस पर गेम चेंजर की असफलता के बाद कियारा आडवाणी की जगह अनीत पड्डा को लिया जाएगा। हालांकि अनन्या पांडे इस प्रोजेक्ट को छीनने की पूरी कोशिश कर रही थी लेकिन मेकर्स का मानना है कि अनीत इस फिल्म के लिए बेहतर विकल्प है। अनन्या पांडे इस बात से काफी असुरक्षित है कि अनीत की पापुलैरिटी इतनी तेजी से बढ़ गई।

अनन्या पांडे की मां रख रही अनीत पड्डा पर नजर

वहीं दूसरी तरफ अनन्या की मां भावना पांडे अनीत पड्डा के अफेयर्स के बारे में पूछताछ करने के लिए इंडस्ट्री के दोस्तों को फोन कर रही है और चाहती है कि सैयारा एक्ट्रेस अपनी हद में रहे। अनन्या ने फिलर्स, थ्रेट लिफ्ट आदि कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया तो दूसरी तरफ भावना अनीत पड्डा सहित उन सभी चेहरे पर खास ध्यान रख रही है जो उनकी बेटी की पापुलैरिटी के रास्ते में आ रही है। इसके साथ ही ग्लैमर टीमों से संपर्क करने की पूरी कोशिश कर रही है ताकि वह उनकी जगह अनन्या पांडे के लिए काम करें।

हालांकि रेडिट यूजर के इस गॉसिप में सच्चाई कितनी है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा और इस पर लोगों की नजर रहने वाली है कि आखिर शक्ति शालिनी में किसे कास्ट किया जाता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026