---Advertisement---

Anil Kapoor vs Rohit Shetty: बिग बॉस ओटीटी 3 की होस्टिंग से खफा हुए फैंस, कर रहे खतरों के खिलाड़ी 14 से तुलना

Anil Kapoor vs Rohit Shetty: अनिल कपूर और रोहित शेट्टी की होस्टिंग को लेकर क्या कह रहे हैं लोग क्योंकि चर्चा में आए ये दोनों होस्ट, आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2024 2:34 अपराह्न

Anil Kapoor vs Rohit Shetty
Follow Us
---Advertisement---

Anil Kapoor vs Rohit Shetty: बिग बॉस ओटीटी 3 भले ही अंतिम पड़ाव पर है लेकिन शो के होस्ट अनिल कपूर लगातार निशाने पर हैं। उनकी होस्टिंग स्किल्स को लेकर यूजर्स लगातार सवाल उठा रहे हैं और अब तो खतरों के खिलाड़ी 14 के होस्ट रोहित शेट्टी से तुलना कर रहे हैं। यह बात सच है कि रोहित की होस्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्यों अनिल कपूर को कर रहे हैं लोग ट्रोल। पिछले लंबे समय से ‘खतरों के खिलाड़ी’ को रोहित सिटी होस्ट कर रहे हैं और उनकी होस्टिंग के लोग फैन हैं लेकिन अनिल कपूर लगातार हेटर्स के निशाने पर हैं।

रोहित शेट्टी लोगों को लगते हैं एंटरटेनर

जहां रोहित शेट्टी की होस्टिंग की बात करें तो लोगों का कहना है कि वह बहुत अच्छे एंटरटेनर हैं और वे शो को बोरिंग नहीं होने देते हैं। हर कंटेस्टेंट के साथ वह इक्वेशन बनाकर रखते हैं और यही उनकी खासियत भी है। वहीं दूसरी तरफ अनिल कपूर को लेकर लोगों का कहना है कि वह एक एंकर के तौर पर पसंद नहीं किए जा रहे हैं।

पक्षपात का आरोप

जहां तक ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो की बात करें तो रोहित शेट्टी को खतरनाक खिलाड़ी कहा जाता है और उन्हें लेकर यह कहा जाता है कि वह किसी भी कंटेस्टेंट के साथ भेदभाव नहीं करते हैं। लेकिन अनिल कपूर पर पक्षपात को लेकर तमाम आरोप लगाए जा रहे हैं और वह इस वजह से लगातार विवादों में भी हैं।

चुनिंदा कंटेस्टेंट का सम्मान

जहां तक शो की बात करें तो फैंस का कहना है कि रोहित शेट्टी शो में पार्टिसिपेट करने वाले हर कंटेस्टेंट की सम्मान करते हैं। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि शो में कौन है। वहीं दूसरी तरफ अनिल कपूर को लेकर लोगों का मानना है कि वह चुनिंदा कंटेस्टेंट का सम्मान करते हैं तो कुछ का कहना है कि कुछ कंटेस्टेंट को वह अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

अनिल कपूर की होस्टिंग

जहां तक होस्टिंग की बात करें तो लोग इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि एक होस्ट के तौर पर सलमान खान बिग बॉस के लिए ज्यादा बेहतर हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अनिल कपूर को पसंद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026