---Advertisement---

Bigg Boss 17 में क्या सबसे ज्यादा फीस वसूल रहीं अंकिता लोखंडे? पिछले सीजन की इस हसीना को देंगी मात

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के लिए अंकिता लोखंडे का नाम सामने आ रहा है। अब कहा जा रहा है कि मेकर्स इस हसीना को शो में लाने के लिए भरसक कोशिश में लगे हुए हैं। इसके लिए मोटी रकम भी देने के लिए तैयार हैं इसके साथ ही अंकित शो की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट बन जाएगी।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 5, 2023 12:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 बहुत जल्द दस्तक देने के लिए तैयार है। 15 अक्टूबर से यह शो ऑनएयर होगा। सलमान खान एक बार फिर होस्ट करते हुए नजर आएंगे। वहीं कंटेस्टेंट के नाम को लेकर अभी भी अटकलें लगाई जा रही है और कुछ भी आधिकारिक नहीं किया गया है। इस सब के बीच एक कंटेस्टेंट का नाम सुर्खियों में है और कहा जा रहा है कि टीवी की यह हसीना शो में तड़का लगाती हुई नजर आएंगी। दरअसल हम बात कर रहे हैं टीवी की अर्चना यानी अंकिता लोखंडे की जो बिग बॉस 17 को लेकर पिछले लंबे समय से लगातार सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि मेकर्स उन्हें शो में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

क्या शो में दिखेंगी अंकिता

कहा जा रहा है कि वह सीजन की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट बन गई है। दरअसल इस बार शो में कंटेस्टेंट के बीच खूब गहमागहमी देखने को मिल सकती है क्योंकि कपल वर्सिज सिंगल थीम है। वहीं कहा जा रहा है कि शो में अंकिता लोखंडे को उनके पति विक्की जैन के साथ बुलाया गया है हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई। लेकिन अगर अटकलों की माने तो अर्चना को शो में लाने के लिए मेकर्स ने खूब पैसे बहाए हैं।

सुंबुल तौकीर को देंगी मात

दरअसल रिपोर्ट्स की माने तो अंकिता एक हफ्ते के लिए करीब 12 लाख रुपए से अधिक चार्ज करेंगी। हालांकि अगर बीते सीजन की बात करें तो बिग बॉस 16 में सुंबुल तौकीर को 12 लाख एक हफ्ते के लिए चार्ज किया गया था। ऐसे में अगर देखा जाए तो अंकिता को 12 लाख से ज्यादा का ऑफर हो सकता है। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई वहीं इस सीजन के ऑनएयर होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार शो में काफी कुछ अलग होने वाला है। सलमान खान के प्रोमो से साफ जाहिर है कि इस बार दिल, दिमाग और दम का इस्तेमाल किया जाएगा और बिग बॉस भी खेलते हुए नजर आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dobhal

मार्च 14, 2026

Dhurandhar

मार्च 14, 2026

Allu Sirish

मार्च 14, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 14, 2026

Rajpal Yadav

मार्च 13, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 13, 2026

Leave a Comment