---Advertisement---

पति संग बेटे की तरह पिता को कंधा देती नजर आई Ankita Lokhande, एक्ट्रेस का हाल देख फैंस का टूटा दिल

Ankita Lokhande: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पर दुखों पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता श्रीकांत लोखंडे का 68 साल की उम्र में निधन हो गया जिसके बाद एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आ रही है। उनका रो-रोकर पूरा हाल है वहीं अंतिम संस्कार से सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2023 2:51 अपराह्न

Ankita Lokhande
Follow Us
---Advertisement---

Ankita Lokhande: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पर दुखों पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता श्रीकांत लोखंडे का 68 साल की उम्र में निधन हो गया जिसके बाद एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आ रही है। उनका रो-रोकर पूरा हाल है वहीं अंतिम संस्कार से सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें एक्ट्रेस अपने पिता को कंधा देती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का दिल टूट गया है और वह उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। श्रीकांत लोखंडे की मौत अचानक हो गई जिसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर उनके अंतिम संस्कार का वीडियो किसी को भी इमोशनल कर देने के लिए काफी है।

पिता को अर्थी देती हुई नजर आई अंकिता

वायरल हो रहे इस वीडियो में अंकिता पिता के अंतिम संस्कार में पहुंची और इस दौरान अपने पति के साथ नजर आई। एक्ट्रेस और उनकी मां एक-दूसरे को सहारा दे रही है तो उनके पति विक्की जैन एक्ट्रेस को संभाल रहे हैं। अंकिता इस दौरान पूरी बेसुध नजर आ रही है और फूट- फूटकर रोती नजर आई। अंकिता लोखंडे अपने पिता से बेहद करीब थे और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती थी। वहीं पिता के अंतिम संस्कार में बेटी का फर्ज पूरा करती हुई एक्ट्रेस अर्थी को कंधा देती हुई नजर आई जिसे देखने के बाद फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं।

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ये सितारे

वहीं अंकिता लोखंडे के पिता के निधन के बाद टेलीविजन से जुड़े कई सितारे नजर आए। इस दौरान श्रद्धा आर्य इशान खट्टर के पिता, कुशाल टंडन सहित कई सेलेब्स अंतिम दर्शन को पहुंचे। अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि अंकिता लोखंडे के पिता का निधन कैसे हुआ लेकिन यह खबर सामने आई है कि वह पिछले काफी समय से बीमार थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फूट फूटकर रोती दिखीं अंकिता

फिलहाल सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे के पिता के अंतिम संस्कार के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं जिसमें एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। वहीं अंतिम यात्रा के दौरान एक्ट्रेस फूट फूट कर रोती हुई नज़र आई। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं और एक्ट्रेस का हाल देख लोग हैरान हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026