---Advertisement---

Ankita Lokhande: ‘वैशाली की नगरवधू ‘आम्रपाली’ की अनसुनी कहानी में दिखेंगी हसीना, वेब सीरीज का फर्स्ट लुक देख फैंस फिदा

Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे की अपकमिंग वेब सीरीज की अनाउंसमेंट कर दी गई है। एक बार फिर वह तहलका मचाने के लिए तैयार है। सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक वाकई काफी चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 9, 2024 5:46 अपराह्न

Ankita Lokhande
Follow Us
---Advertisement---

Ankita Lokhande: बिग बॉस 17 में नजर आने के बाद से अंकिता लोखंडे की कामयाबी लगातार आसमान छू रही है और ऐसे में उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। जी हां, दरअसल उनकी एक अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाएं जोरों पर है। उनके हाथ लगी है संदीप सिंह की एक वेब सीरीज जिसमें वह आम्रपाली के किरदार में नजर आने वाली है। इस सीरीज से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया है और वेब सीरीज की दुनिया में भी अंकिता तहलका मचाने वाली है। सोशल मीडिया पर फिलहाल अंकिता की सीरीज सुर्खियों में है और लोग इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

खास होने वाली है यह वेब सीरीज

इस फर्स्ट लुक पोस्टर की बात करें तो इसमें अंकिता लोखंडे हैवी वर्क लहंगे में नजर आ रही है और अपने दुपट्टे को उड़ा रही है। लहराते बाल, हैवी इयररिंग्स और नेक पीस के साथ माथे पर बिंदी लगाकर अंकिता फैंस को मदहोश बना रही है और लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। यह सीरीज वैशाली की नगरवधू आम्रपाली पर आधारित है जो शाही बधू से बौद्ध नन कैसे बनी इसकी यात्रा दिखाई जाएगी।

फर्स्ट लुक के साथ सीरीज की घोषणा

इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “शक्ति, अनुग्रह और लचीलेपन की प्रतीक अंकिता लोखंडे को आम्रपाली के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। या मनमोहक सीरीज शाही वैश्या की अनकही गाथा पर प्रकाश डालती हैं जो भावनाओं और चुनौतियों से भरी उसकी यात्रा को उजागर करती है। इस भव्य तमाशा के लिए बने रहे। यह सीरीज संगीत उस्ताद की बहु प्रतीक्षित वापसी का प्रतीक है।

लगातार इंडस्ट्री में एक्टिव हैं अंकिता

गौरतलब है कि हाल ही में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ ‘ला पिला दे शराब’ गाने में नजर आई थी जिसमें उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं उनकी फिल्म रणदीप सिंह हुड्डा के साथ स्वातंत्र्य वीर सावरकर भी लोगों ने खूब पसंद किया। एक्ट्रेस की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026