---Advertisement---

फर्स्ट पीरियड के बाद Ankita Lokhande के घर में था जश्न का माहौल! Bigg Boss 17 फेम ने क्यों कहा ‘अब बदल गया जमाना’

Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पीरियड लेकर बात करती नजर आई। उन्होंने कहा कि उसे समय उन्हें कुछ भी पता नहीं था घर में फंक्शन हो रहे थे लेकिन वह कंफ्यूज थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 15, 2024 4:55 अपराह्न

Ankita Lokhande
Follow Us
---Advertisement---

Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) जिसे शायद आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में नजर आने वाली अंकिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी पहली बार पीरियड आने की कहानी बताती हुई नजर आई है। इस दौरान कहती बताती है कि वह छठी या सातवी क्लास में रही होगी जब उन्हें पहली बार पीरियड हुए। एक्ट्रेस ने कहा कि उस समय लड़के और लड़कियों को ज्यादा जानकारी नहीं होती थी और इसके साथ ही उन्होंने अपने भाई के रिएक्शन भी बताए। आईए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरा माजरा जिसकी वजह से चर्चा में आई एक्ट्रेस।

Ankita Lokhande को नहीं था Period Knowledge

इस वीडियो में अंकिता लोखंडे कहती है कि “जब मेरा फर्स्ट पीरियड आया था मैं बाथरूम में गई और मुझे ब्लीडिंग होने लगा। मैं सिर्फ छठी या सातवीं क्लास में थी। मेरे बात मेरा भाई अर्पण गया बाथरूम में और उसने मेरे कपड़े देख लिए जिसके बाद वह मां के पास गया और उसने कहा कि ममा मींटि मरने वाली है ना अब मैं उसे कभी नहीं मारूंगा।” एक्ट्रेस ने कहा उस समय लड़कों को भी इतनी जानकारी नहीं थी और शायद मुझे भी इतना नॉलेज नहीं था।

Periods के बाद Ankita Lokhande के घर हुआ जश्न

वहीं एक्ट्रेस आगे बताती है कि “हमारे यहां एक फंक्शन होता है जिसमें पीरियड आने वाली लड़की को हल्दी कुमकुम किया जाता है उन्हें गिफ्ट दिए जाते हैं। यह काफी खुशियों का माहौल होता है। मेरे साथ वह सारी चीज हो रही थी और मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है लेकिन बाद में मुझे यह पता चला कि यह एक संकेत है कि हां आप महिला हो।”

Ankita Lokhande Video को लोग कर रहे पसंद

@sunainasaini6391 यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को 2 लाख 33000 लाइक्स मिल चुके हैं और 84 लाख से ज्यादा व्यूज। लोग इस वीडियो को देखने के बाद पीरियड्स के बारे में अपनी अपनी टिप्पणी देते हुए नजर आए। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो इस मुद्दे पर अंकिता लोखंडे के बात करने की तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026